प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

औंध में तेंदुए का अलर्ट! वन विभाग ने हुआ सतर्क, ड्रोन और ट्रैप कैमरों से निगरानी जारी

Pune Leopard Alert: पुणे के औंध में तेंदुए की आशंका से वन विभाग अलर्ट मोड पर है। ड्रोन, ट्रैप कैमरे व पेट्रोलिंग से तलाशी जारी है। लोगाें को सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधि पर 1926 पर सूचना देने की अपील।

आकाश मसने

Pune Aundh Leopard News: पुणे के औंध इलाके में तेंदुए के घूमने की आशंका के कारण स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और रेस्क्यू चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम लगातार इलाके में तलाशी अभियान चला रही है। तलाशी में थर्मल ड्रोन, ट्रैप कैमरे, डॉग स्क्वॉड और रात की पेट्रोलिंग सहित सभी साधनों का उपयोग किया जा रहा है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार 23 नवंबर की सुबह से लेकर गुरुवार शाम तक तेंदुए की मौजूदगी का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। लेकिन वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों की गतिविधियों के ठोस प्रमाण के बिना अनुमान लगाना उचित नहीं है। इसे देखते हुए वन विभाग ने पुणे शहर के निवासियों, विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों, घनी झाड़ियों वाले भागों और संरक्षित क्षेत्रों के पास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

नागरिकों के लिए एहतियाती उपाय

रात में समूह में जाएं, खेतों में रात में अकेले न जाएं, समूह में रहें। चलते समय लाठी बजाएं और मोबाइल पर गाने चलाएं। खुली जगह पर शौच न करें। घर के दरवाजे ठीक से बंद रखें और आंगन में सोने से बचें। पालतू जानवरों को जालीदार बाड़े में बांधे और वहां रोशनी की व्यवस्था रखें। कचरे का उचित निपटान करे। मांस का कचरा, हड्डियां या कत्लखाने का कचरा खुले में न फेंकें। रात और सुबह बाहर निकलते समय टॉर्च और घुंघरू लगी लाठी का प्रयोग करें।

तेंदुआ अचानक सामने दिखने पर क्या करें?

शांत रहें: घबराएं नहीं, भागें या जानवर की पीठ न दिखाएं। जोर से चिल्लाये, हाथ ऊपर करें और अपनी उपस्थिति एक बड़े जानवर के रूप में दिखाएं।

धीरे-धीरे पीछे हटें: आंखों में आंखें डालते हुए धीरे-धीरे पीछे हटे और धीमी आवाज करते रहें।

रास्ता दें: जानवर को कोने में न धकेले, उसे भागने का रास्ता खुला रखें।

वन विभाग की अपील

मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए नागरिक जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार करें। सोशल मीडिया पर गलत अफवाहें, वीडियो या नकली जानकारी न फैलाएं। केवल शासन या वन विभाग द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। तलाशी अभियान जारी रहने तक पुलिस और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। तेंदुए की गतिविधि के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत 1926 नंबर पर संपर्क करें।

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र