फ्री में सिगरेट नहीं मिली तो ‘Koyta Gang’ ने मचाया आतंक, दुकान में तोड़फोड़ का VIDEO वायरल 
पुणे

फ्री में सिगरेट नहीं मिली तो ‘Koyta Gang’ ने मचाया आतंक, दुकान में तोड़फोड़ का VIDEO वायरल

Pune Koyta Gang Terror: कोयता गैंग ने फ्री सिगरेट न मिलने पर पान दुकान में कोयता से जमकर तोड़फोड़ कर दी। अचानक हमले से दुकानदार सकते में आ गया। इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है।

अर्पित शुक्ला

Koyta Gang Terror In Pune: पुणे शहर में ‘कोयता गैंग’ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस गैंग के युवकों ने विमाननगर क्षेत्र में एक पान की दुकान पर मुफ्त में सिगरेट न मिलने पर कोयता निकालकर तोड़फोड़ मचा दी। सोमवार शाम करीब 8–8:30 बजे 5–6 बदमाश दुकान पर पहुंचे और सिगरेट मांगी, लेकिन पैसे देने से इनकार कर दिया। दुकानदार के विरोध करते ही वे गुस्से में आ गए और कोयता लहराते हुए दुकान में जमकर तोड़फोड़ करने लगे। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दुकानदार के झुकने के बावजूद तोड़फोड़

वीडियो के मुताबिक, डर के कारण दुकानदार ने सामान देने की कोशिश भी की, लेकिन इसके बाद भी गैंग का गुस्सा शांत नहीं हुआ। युवक पहले दुकान से निकल गए, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से लौटे और कोयता लेकर बवाल मचाया। उन्होंने धमकाकर दुकान का सामान लूट लिया और काउंटर पर रखा ज्यादातर सामान नष्ट कर दिया। गैंग के सदस्य इतने बेखौफ थे कि उन्होंने चेहरा तक नहीं ढका, वे खुले चेहरे से आए, सिगरेट मांगी, और पैसे मांगने पर उग्र हो गए।

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

विमाननगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि इस वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें तीन नाबालिग हैं। सभी आरोपी और पीड़ित एक ही SRA कॉलोनी में रहते हैं। विवाद की शुरुआत सिर्फ मुफ्त में सिगरेट मांगने को लेकर हुई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा गया है। अन्य आरोपियों और पूरे गिरोह की गतिविधियों की जांच जारी है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच