केतन अग्रवाल, सिया गोयल व विशाल अग्रवाल सोर्स: सोशल मीडिया
पुणे

केतन अग्रवाल की हत्या में 5 और लोगों का हाथ, चार्जशीट दाखिल होते ही पिता विशाल अग्रवाल ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल होने के बाद पिता विशाल अग्रवाल ने सिया गोयल के परिवार और मध्यस्थों पर साजिश का आरोप लगाया है।

आकाश मसने

Vishal Agarwal Statement On Ketan Agarwal Murder Case Chargesheet: महराष्ट्र के पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट के सामने आते ही केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने जांच की दिशा और साजिशकर्ताओं की भूमिका को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह हत्या केवल दो लोगों ने नहीं की, बल्कि इसके पीछे एक गहरी साजिश रची गई थी।

गोयल और मित्तल परिवार पर गंभीर आरोप

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा है कि इस पूरे हत्याकांड के पीछे सिया गोयल के परिजनों और इस शादी में मध्यस्थता करने वाले मित्तल परिवार की सीधी संलिप्तता है। उनका आरोप है कि केतन की हत्या एक सोची-समझी साजिश का नतीजा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जांच का दायरा बढ़ाकर इन दोनों परिवारों की भूमिका की भी निष्पक्ष और सघन जांच की जाए ताकि सच्चाई जनता और अदालत के सामने आ सके।

तीन प्रत्यक्षदर्शी साक्षीदारों के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग

केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुणे ग्रामीण पुलिस द्वारा दाखिल चार्जशीट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय तीन प्रत्यक्षदर्शी साक्षीदार मौजूद थे, जिन्होंने केतन अग्रवाल को सिया गोयल और उसके साथी चेतन चौधरी द्वारा खाई में ढकेलते हुए अपनी आंखों से देखा था।

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने इस बात पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इन तीनों मुख्य गवाहों पर सिया गोयल और उसका प्रभावशाली परिवार दबाव बना सकता है या उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। गवाहों के मुकरने या खतरे में पड़ने की आशंका को देखते हुए उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से तीनों प्रत्यक्षदर्शियों को तत्काल प्रभाव से कड़ी पुलिस सुरक्षा प्रदान करने कीमांग की है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से करेंगे मुलाकात

मामले में ढिलाई और मुख्य संदिग्धों के नाम चार्जशीट से गायब होने की आशंका जताते हुए विशाल अग्रवाल ने बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि चार्जशीट में सिया गोयल के माता-पिता, उसके भाई और मध्यस्थ मित्तल परिवार को सह-आरोपी नहीं बनाया जाता है, तो वे सीधे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे।

विशाल अग्रवाल का कहना है कि उन्हें केवल संशय नहीं, बल्कि इस बात की पूरी पक्की जानकारी है कि इन पांचों लोगों ने इस साजिश में सक्रिय भूमिका निभाई है। वे मुख्यमंत्री से मांग करेंगे कि पुलिस को इस एंगल से भी मामले की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया जाए।

सिया और चेतन की पहले ही हो चुकी थी शादी

विशाल अग्रवाल ने एक और सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोप लगाया कि सिया गोयल और चेतन चौधरी की पहले ही शादी हो चुकी थी। इस बात की पूरी जानकारी गोयल परिवार और मध्यस्थता करने वाले मित्तल परिवार को थी। इसके बावजूद उन्होंने सच छुपाया और सिया की शादी केतन के साथ तय कराई।

सिया खुद इस शादी के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी और यह बात भी दोनों परिवारों को पता थी। विशाल अग्रवाल का दावा है कि इस पूरे धोखे और जबरन तय कराई गई शादी के घटनाक्रम ने ही केतन की हत्या की नींव रखी, इसलिए इस पूरे षड्यंत्र की न्यायिक जांच होनी बेहद आवश्यक है।

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प

चार राज्यों में विधान परिषद का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तारीख का किया ऐलान; 23 अक्टूबर को मतदान

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है SC-ST एक्ट की धारा 18-A, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CJI करेंगे सुनवाई

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?