केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी (सोर्स: IANS) 
पुणे

केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी का कबूलनामा, तीन बार की थी मारने की कोशिश

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल मौत मामले में आरोपी मंगेतर सिया गाेयल और उसके प्रेमी ने हत्या की बात कबूल की। पुलिस के मुताबिक तीन बार केतन की हत्या का प्रयास किया गया।

आकाश मसने

Ketan Agarwal Murder Case Fiancee Siya Goyal Confession: महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तालुका स्थित लोहगढ़ किले पर युवक केतन अग्रवाल की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआत में हादसा मानी जा रही यह घटना अब साजिश के तहत हत्या साबित होती नजर आ रही है। लोणावला ग्रामीण पुलिस की जांच में सामने आया है कि केतन की हत्या कथित तौर पर उसकी होने वाली पत्नी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर की।

पुणे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 जून को केतन अग्रवाल की लोहगढ़ किले से गिरने के कारण मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस द्वारा जुटाए गए तकनीकी और परिस्थितिजन्य सबूतों ने मामले को नया मोड़ दे दिया।

आरोपियों ने अपना जूर्म कबूल किया

फिलहाल पुणे पुलिस ने आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। कोर्ट ने दोनों को आरोपियों को 29 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

मंगेतर की जिद ले गई मौत के मुहाने तक

केतन अग्रवाल की मौत के मामले में जांच में जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई है, वह यह है कि केतन को लोहगढ़ किले पर ले जाने के लिए पहले भी तीन बार प्रयास किए जा चुके थे। दरअसल, केतन को ऊंचाई वाले स्थानों से काफी डर लगता था, जिसके कारण वह बार-बार वहां जाने से कतरा रहा था। मगर उसकी होने वाली पत्नी सिया गोयल लगातार उस पर लोहगढ़ चलने का दबाव बना रही थी। आखिरकार, मंगेतर के बार-बार जिद करने के कारण केतन मना नहीं कर पाया और यही फैसला उसके लिए आखिरी साबित हुआ।

कड़ी धुप में हुडी और सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल

जांच के दौरान पुणे पुलिस को एक महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज भी मिला, जिसमें चेतन चौधरी कड़ी धूप के बावजूद हुडी पहनकर लोहगढ़ की ओर जाता दिखाई दिया। पुलिस का मानना है कि यह फुटेज मामले की जांच में अहम साबित हुआ। इसके अलावा, अन्य तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हत्या की आशंका को मजबूत माना और जांच उसी दिशा में आगे बढ़ाई।

केतन के परिवार ने की न्याय की अपील

इस बीच, मृतक केतन अग्रवाल के पिता और परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अपने बेटे को न्याय दिलाने की अपील की है। मृतक के चाचा विजय अग्रवाल ने कहा कि हमें पता चला है कि केतन की हत्या हमारी ही होने वाली बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है। पहले हमें यह एक हादसा लग रहा था, लेकिन अब सच्चाई कुछ और ही सामने आ रही है। हम पुलिस से न्याय मांग रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी होगी और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच