Pune IRCTC Tourism ( सोर्स: सोशल मीडिया )  
पुणे

भारत गौरव ट्रेन से 12 दिन में राजस्थान की शान व उज्जैन दर्शन, IRCTC का आध्यात्मिक-सांस्कृतिक टूर पैकेज लॉन्च

Pune IRCTC Tourism: आईआरसीटीसी ने 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' से 11 रात-12 दिन की 'डिवाइन राजस्थान विद उज्जैन यात्रा' की घोषणा की। यह पैकेज राजस्थान की संस्कृति और उज्जैन की आध्यात्मिक धरोहर का संगम है।

अंकिता पटेल

Pune Bharat Gaurav Train: पुणे भारतीय रेलवे और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक वैभव को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए एक बार फिर कमर कस ली है।

'देखो अपना देश' और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की अवधारणा को साकार करते हुए, आईआरसीटीसी ने 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' के माध्यम से 'डिवाइन राजस्थान विद उज्जैन यात्रा' की घोषणा की है।

11 रात और 12 दिनों का यह व्यापक टूर पैकेज विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए तैयार किया गया है जो राजस्थान की राजसी संस्कृति और मध्य प्रदेश की आध्यात्मिक ऊर्जा को एक साथ महसूस करना चाहते हैं।

ऐतिहासिक किलों और महलों के दीदार आईआरसीटीसी पश्चिम क्षेत्र (मुंबई) के ग्रुप जनरल मैनेजर गौरव झा ने इस विशेष ट्रेन की जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा महाराष्ट्र के सोलापुर से प्रारंभहोगी, जो पुणे और लोणावला होते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ेगी।

इस यात्रा का मुख्य आकर्षण उदयपुर की झीलों की सुंदरता, नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन, पुष्कर की पवित्रता, जोधपुर और जयपुर का ऐतिहासिक वैभव, खाटू श्याम जी की असीम श्रद्धा और उज्जैन में बाबा महाकाल का सानिध्य होगा। यह ट्रेन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगी, बल्कि देश के ऐतिहासिक किलों और महलों के दीदार का भी माध्यम बनेगी।

यात्रियों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में तीन अलग-अलग श्रेणियां इकोनॉमी (स्लीपर), स्टैंडर्ड (3 एसी) और कंफर्ट (2 एसी) उपलब्ध कराई गई हैं। लगभग 750 यात्रियों की क्षमता वाली इस ट्रेन में सोलापुर, पुणे, कल्याण, वसई रोड और सूरत जैसे प्रमुख स्टेशनों पर चढ़ने और उतरने की सुविधा दी गई है।

  • इकोनॉमी क्लास रु19,900 प्रति व्यक्ति
  • स्टैंडर्ड 3 एसी वलास रु31.920 प्रति व्यक्त्ति
  • कंफर्ट 2 एसी क्लास रु41,840 प्रति व्यक्त्ति

सभी यात्री सुविधाएं शामिल

यात्रा को सुगम बनाने के लिए आईआरसीटीसी ने इसे 'ऑल-इनक्लूसिव पैकेज बनाया है, जिसमें रेल यात्रा के साथ-साथ शुद्ध शाकाहारी भोजन, होटलों में ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय भ्रमण के लिए बसे और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बीमा जैसी सुविधाएं शामिल है।

पूरी ताकेन और स्वास्थ मानको का कड़ा जाएगा। इच्छुक आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी सीट बुक कर सकते हैं। यह पहल न केवल क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूत करेगी, बल्कि मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए एक सुरक्षित और व्यवस्थित तीर्थ यात्रा का सपना भी साकार करेगी।

-सीजीएम, आईआरसीटीसी गौरव झा

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें