सीएम देवेंद्र फडणवीस मृतकों को श्रद्धांजलि दी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे की इंद्रायणी नदी में बह गई कई जिंदगियां, पुल नहीं झेल पाया भार, सीएम फडणवीस ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पुणे इंद्रायणी पुल हादसा: पुणे में रविवार (15 जून) को दोपहर इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल ढह गया। इस हादसे के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे में मारे गए मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

प्रिया जैस

पुणे: मावल तालुका के कुंदमाला इलाके में इंद्रायणी नदी पर ढहे पुल के स्थान पर खोज और बचाव अभियान जारी है। ये हादसा करीब दोपहर 3.30 से 4 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 25 से 30 लोग बह गए है। एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। इस दौरान दो लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पर्यटक स्थल होने के कारण हादसे के वक्त पुल पर 100 से 120 लोग मौजूद थे। मावल तालुका के कुंदमाला इलाके में इंद्रायणी नदी पर ढहे पुल को हटाने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाया गया है। बचाव अभियान जारी है, आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर तत्काल काम कर रही हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने लिए घटना का संज्ञान

इस हादसे का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संज्ञान लिया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "पुणे जिले के तलेगांव के पास इंदौरी में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने से हुई दुर्घटना के संबंध में मैं संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और संबंधित तहसीलदार के साथ लगातार संपर्क में हूं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुःख में शामिल हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि, "कुछ लोग बह गए हैं और युद्धस्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर एनडीआरएफ को तैनात किया गया है। राहत कार्य तुरंत तेज कर दिया गया है। अब तक 6 लोगों को बचाया गया है। सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखने का आदेश दिया गया है। 12 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संभागीय आयुक्त खुद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।"

बचाव और राहत कार्य जारी

बताया जा रहा है कि इंद्रायणी नदी पर बना यह लोहे का पुल काफी पुराना था। यह पुल जंग लगा और जर्जर हालत में था। बारिश के मौसम में यहां अक्सर लोगों की भीड़ देखी जाती है। वैसे ही रविवार को भी लोग यहां घूमने आए थे। मिली जानकारी के अनुसार यह जर्जर पुल एक साथ 100 से 120 लोगों का वजन झेल नहीं पाया और टूट गया।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

NTA की परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने से मचा बवाल, परीक्षा रद्द, नई डेट घोषित

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?