इंडिगो फ्लाइट (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे से उड़ान भरने वालों के लिए अलर्ट! इंडिगो की कई फ्लाइट्स 31 दिसंबर तक रद्द, जानें पूरी लिस्ट

IndiGo Flights Cancelled: ऑपरेशनल कारणों से इंडिगो ने 15 से 31 दिसंबर तक पुणे से जुड़ी कुछ उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द की हैं। प्रभावित यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक यात्रा विकल्प दिए जाएंगे।

आकाश मसने

Pune Airport IndiGo Flights Cancellation Update: दिसंबर माह की शुरुआत से इंडिगो एयरलाइंस में ऑपरेशनल दिक्कतों के कारण कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया। इससे पूरे देश में हवाई यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। इसी बीच भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने 15 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच पुणे से आने-जाने वाली अपनी कुछ उड़ानों को ऑपरेशनल कारणों से अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है।

पुणे एयरपोर्ट के संचालक संतोष ढोके ने बताया कि यह एक पूर्व निर्धारित रद्दीकरण है और वे यह सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइन के साथ लगातार समन्वय कर रहे हैं कि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। ढोके ने कहा कि हमने एयरलाइन को स्पष्ट रूप से सूचित किया है कि टिकट बुक करने वाले यात्रियों को एयरलाइन के नियमों के अनुसार रिफंड दिया जाए या वैकल्पिक यात्रा विकल्प प्रदान किए जाएं।

कौन-कौन सी उड़ानें हुई रद्द

एएआई के अनुसार, कंपनी का यह फैसला वाराणसी, बेंगलुरु, चेन्नई और गुवाहाटी को पुणे से जोड़ने वाली उड़ानों को प्रभावित करेगा। प्रभावित उड़ानों में प्रमुख रूप से वाराणसी-पुणे (6E 6884) और पुणे-वाराणसी (6E 497), बेंगलुरु-पुणे (6E 6876) और पुणे-बेंगलुरु (6B 6877), साथ ही गुवाहाटी-पुणे (6E 746) और पुणे-चेन्नई (6E 918) शामिल हैं।

एक समर्पित कंट्रोल रूम स्थापित

एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन के समन्वय और निगरानी के लिए एक समर्पित कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। एएआई ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे रिबुकिंग, वैकल्पिक व्यवस्था या रिफंड की जानकारी के लिए सीधे इंडिगो से संपर्क करें या एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट/मोबाइल एप्लिकेशन की जांच करें। यात्रियों को हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की पुनः पुष्टि करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z