इंडिया इंटरनेशनल बैटरी शो 2026 (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे

पुणे में देश की बड़ी EV, बैटरी और सोलर एक्सपो, 2 से 4 अक्टूबर तक ऑटो क्लस्टर में जुटेंगी 150 से अधिक कंपनियां

Pune EV Expo: पिंपरी-चिंचवड़ स्थित ऑटो क्लस्टर में 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ईवी, बैटरी और सोलर ऊर्जा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 150 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी।

वेदांत जोशी

Electric Vehicles IIEV Show 2026: भारत के प्रमुख ऑटोमोटिव हब पुणे शहर में 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक देश की सबसे बड़ी एकीकृत इलेक्ट्रिक वाहन (EV), बैटरी तकनीक और सौर ऊर्जा प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है। फ्यूचरएक्स ट्रेड फेयर एंड इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (Futurex Trade Fair & Events Pvt. Ltd.) द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय भव्य आयोजन पिंपरी-चिंचवड़ स्थित 'ऑटो क्लस्टर एग्जीबिशन सेंटर' में संपन्न होगा।

तीन बड़े अंतरराष्ट्रीय शो एक ही छत के नीचे

इस महा-आयोजन में तीन प्रमुख प्रदर्शनी, 8वां इंडिया इंटरनेशनल ईवी शो 2026 (8th IIEV Show), इंडिया इंटरनेशनल बैटरी शो 2026 और इंडिया इंटरनेशनल सोलर शो 2026, एक साथ एक ही मंच पर आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, कमर्शियल वाहन, स्मार्ट चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, बैटरी स्वैपिंग सॉल्यूशंस, सोलर पीवी सिस्टम और एआई-आधारित मोबिलिटी तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।

150+ प्रदर्शक और 15,000 से अधिक ट्रेड विजिटर्स लेंगे भाग

आयोजकों के अनुसार, इस प्रदर्शनी में देश-विदेश से 150 से अधिक प्रमुख ब्रांड और प्रदर्शक (Exhibitors), 15,000 से ज्यादा ट्रेड विजिटर्स और 5,000 से अधिक डीलर्स व डिस्ट्रीब्यूटर्स हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही नीति निर्माता, OEM निर्माता, स्टार्टअप्स, रिसर्चर और निवेशक भी भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान 'भारत ई-मोबिलिटी एंड क्रिटिकल मिनरल्स समिट 2026' का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत के ईवी रोडमैप, रीसाइक्लिंग और ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा होगी।

प्रमुख राष्ट्रीय संस्थाओं का समर्थन

पुणे शहर में इस मेगा इवेंट को इंडिया एनर्जी स्टोरेज एलायंस (IESA), इंडिया बैटरी स्वैपिंग एसोसिएशन (IBSA), एआरएआई (ARAI), आईसीएटी (ICAT), ऑल इंडिया सोलर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (AISIA) सहित कई प्रमुख राष्ट्रीय और प्रांतीय संगठनों का समर्थन प्राप्त है। ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अग्रणी होने के कारण पुणे को इस ऐतिहासिक एक्सपो के लिए सबसे उपयुक्त स्थान चुना गया है।

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन

चक्रवात मुरासु का आंध्र प्रदेश से ओडिशा तक असर, 18 उड़ानें रद्द, कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा

औरंगजेब का पतन: दिल्ली का तख्त और 5 लाख की फौज... फिर क्यों महाराष्ट्र की मिट्टी बन गई मुगल सल्तनत की कब्रगाह?