इंदापुर 'महाराजस्व अभियान (फोटो- सोशल मीडिया) '  
पुणे

इंदापुर में ‘महाराजस्व अभियान’ का बिगुल: 7 मार्च से 12 केंद्रों पर समाधान शिविर, मौके पर ही निपटेंगे काम

Pune Revenue Department: इंदापुर तहसील में 7 मार्च से 'महाराजस्व अभियान' शुरू होगा। 15 मई तक चलने वाले इन शिविरों में जाति, आय प्रमाण पत्र और राशन कार्ड जैसी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

रूपम सिंह

Maharashtra Government Schemes: पुणे राज्य सरकार के राजस्व एवं वन विभाग के निर्देशानुसार, इंदापुर तहसील में 'छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान' के तहत प्रथम चरण के 'समाधान शिविरों' की घोषणा की गई है। 7 मार्च से शुरू होने वाला यह अभियान 15 मई तक चलेगा, जिसके तहत तहसील के 12 प्रमुख केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं को सीधे नागरिकों के दरवाजे तक पहुंचाना है, ताकि उन्हें छोटे-मोटे कामों के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें इन शिविरों में मुख्य रूप से राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, भूमि अभिलेखों में सुधार, राशन कार्ड संबंधी समस्याएं और अन्य शासकीय योजनाओं के आवेदनों का निपटारा मौके पर ही किया जाएगा। बारामती के उपविभागीय अधिकारी वैभव नावडकर के मार्गदर्शन में तहसील प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।

ग्रापं में सूचना फलक लगाने की बनी योजना

इंदापुर के तहसीलदार जीवन बनसोडे ने जानकारी दी कि इन शिविरों के माध्यम से लंबित प्रकरणों को गति दी जाएगी और पारदर्शी तरीके से नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायतों में सूचना फलक लगाए जाएंगे और स्कूली विद्यार्थियों के माध्यम से प्रभातफेरी निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।

तहसीलदार ने बताया कि पंचायत समिति और पुणे जिला परिषद के सदस्यों के साथ समन्वय बिठाकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पहुंचे। इस अभियान की शुरुआत 5 मार्च को इंदापुर और काटी से होगी।

इसके बाद 14 मार्च (मालवाडी, लाखेवाडी), 10 अप्रैल (लोणी देवकर, भिगवण), 17 अप्रैल (पलसदेव, सणसर), 8 मई (अंथुर्णे, निमगाव केतकी) और अंतिम चरण 15 मई को लासुर्णे व बावडा में आयोजित किया जाएगा।

रूस-यूक्रेन वॉर खत्म करने में मदद करेगा भारत, मॉस्को-कीव के संपर्क में नई दिल्ली, PM मोदी के प्रयासों पर नजरें

Weather Alert: आज UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 Kmph तक चलेंगी तेज हवाएं

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार