महाराष्ट्र में बारिश की तीव्रता बढ़ने की दी चेतावनी। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
पुणे

Maharashtra Monsoon: आईएमडी ने महाराष्ट्र में बारिश की तीव्रता की दी चेतावनी, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। खासकर कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा में 13 जून (गुरुवार) से बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।

आंचल लोखंडे

पुणे: महाराष्ट्र में मानसून के समय से पहले पहुंचने के कारण शुरुआत में मुंबई और कोंकण में हल्की बारिश हुई। हालांकि, बाद में मौसम शुष्क और उमस भरा हो गया। अब एक बार फिर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। खासकर कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा में 13 जून (गुरुवार) से बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।

अगले 5 दिनों तक महाराष्ट्र में बारिश की संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मानसून के दहलीज पार करने के बाद भी मुंबई में कम बारिश हुई है। हालांकि, उम्मीद है कि जल्द ही मौसम बदलेगा और 30 जून तक बारिश तेजी से बढ़ेगी। कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में पहले हफ्ते में ही भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। पूर्वानुमान मॉडल संकेत दे रहे हैं कि अगले दूसरे और तीसरे सप्ताह में मध्य भारत में भी अच्छी बारिश होगी।

जिलेवार ऑरेंज अलर्ट और बारिश का पूर्वानुमान

इस बारिश के पूर्वानुमान के अनुसार, मौसम विभाग ने निम्नलिखित जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है:

  • 13 जून: अकोला, अमरावती, नागपुर, गोंदिया, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, सांगली और कोल्हापुर शुक्रवार
  • 14 जून: रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सांगली, सतारा, कोल्हापुर, अकोला, नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, गढ़चिरौली शनिवार
  • 15 जून: रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग रविवार
  • 16 जून: रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग

औसत से 108 फीसदी अधिक बारिश की संभावना

कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात की संभावना मौसम विशेषज्ञ कृष्णानंद होसलीकर ने बताया कि देश में अब तक मानसून के दौरान औसत से 32 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि, जून के अंत तक औसत से 108 फीसदी अधिक बारिश की संभावना के कारण कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात की आशंका है। इसलिए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल