BJP की इमेज को खतरा, सुधाकर बडगुजर के भाजपा जॉइन करने की अटकलों पर हंगामा, पार्टी नेताओं ने काटा बवाल

Nashik News: शिवसेना यूबीटी से निकाले गए सुधाकर बडगुजर के अब भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है। इन अटकलों के खिलाफ नासिक में स्थानीय पदाधिकारियों ने बडगुजर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
शिवसेना यूबीटी से निकाले गए सुधाकर बडगुजर के अब भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है। इन अटकलों के खिलाफ नासिक में स्थानीय पदाधिकारियों ने बडगुजर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
भाजपा नेताओं का विरोध (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

नासिक: नासिक शहर की विवादित राजनीतिक शख्सियत सुधाकर बडगुजर के भारतीय जनता पार्टी में संभावित प्रवेश को लेकर सोशल मीडिया पर जोरदार चर्चा छिड़ी हुई है। इस पृष्ठभूमि में नासिक शहर के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके पार्टी प्रवेश का तीव्र विरोध जताया है। नासिक शहर भाजपा के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने इस संबंध में एक संयुक्त निवेदन जारी कर विरोध के कारण स्पष्ट किए हैं।

इस निवेदन में उल्लेख किया गया है कि बडगुजर के खिलाफ पिछले 22 वर्षों में कुल 29 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आपराधिक गतिविधियों से लेकर सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाले कृत्य तक शामिल हैं। साथ ही, 15 फरवरी 2023 को सत्र न्यायालय द्वारा उन्हें एक मामले में डेढ़ वर्ष की सजा भी सुनाई गई है। भाजपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि बडगुजर के कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड से संबंध, पुलिस पर हमले, मकोका के तहत कार्रवाई और पार्टी विरोधी गतिविधियों के प्रमाण मौजूद हैं।

भाजपा की छवि धूमिल होने का खतरा

उनके पार्टी में शामिल होने से नासिक में भाजपा की छवि धूमिल होने का खतरा है। निवेदन में आगे कहा गया है कि सुधाकर बडगुजर के कारण महिला सम्मेलन बाधित हुए हैं, पार्टी कार्यालय पर पथराव व तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं, प्रमुख नेताओं की छवि धूमिल करने और पार्टी के अधिकृत नेताओं को सोशल मीडिया पर अपमानित करने जैसी घटनाएं भी हुई हैं। सबसे अहम बात यह है कि बडगुजर के पार्टी प्रवेश की खबरों के चलते नासिक में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष फैला हुआ है। कई कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नागरिकों ने वरिष्ठ नेताओं से मिलकर अपनी नाराजगी भी व्यक्त की है। ऐसे में उनके प्रवेश से आगामी मनपा चुनाव में पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है। नासिक शहर के भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व से अपील की है कि सुधाकर बडगुजर का पार्टी में प्रवेश रोका जाए, अन्यथा पार्टी की मजबूत छवि और कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास दोनों को खतरा उत्पन्न हो सकता है।

स्थानीय पदाधिकारियों का तीव्र विरोध

इस विरोध कार्यक्रम में ॲड. श्याम बडोदे, माधुरी बोलकर, भगवान दोंदे, सतीश सोनवणे, कावेरी घुगे, प्रतिभा पवार, भाग्यश्री ढोमसे, छाया देवांग, अलका अहिरे, पुष्पा आव्हाड, राकेश दोंदे, मुकेश शहाणे, दिपाली कुलकर्णी, सुप्रिया खोडे उपस्थित थे।

मंडल अध्यक्ष डॉ. वैभव महाले, नारायण जाधव, जितेंद्र चोरडिया, राहुल गणोरे, महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष सोनाली ठाकरे, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष सागर शेलार, प्रदेश पदाधिकारी प्रदीप पेशकर, रामहरी शंभेराव, शहर पदाधिकारी गणेश बोलकर, राजेश दराडे (पश्चिम विधानसभा प्रमुख), एकनाथ नवले, गौरव बोडके, भगवान काकड, संदीप दोंदे, राकेश ढोमसे, अरुण दातीर, किरण पाटोले, शरद फडोल, प्रदीप चव्हाण, विकी येखंडे, साहेबराव आव्हाड, निलेश जोशी सभी उपस्थितों ने एकमत से सुधाकर बडगुजर के भाजपा प्रवेश का विरोध किया।

अनुशासन परंपरा के खिलाफ फैसला

इस मौके पर स्पष्ट किया गया कि, “आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को पार्टी में स्थान देना पार्टी की अनुशासन परंपरा के खिलाफ है। कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान और पार्टी की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए हमने यह कदम उठाया है।” निवेदन के माध्यम से भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व से सुधाकर बडगुजर के संभावित प्रवेश के विरोध में तत्काल निर्णय लेने की अपील की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com