पिंपरी चिंचवड़ आवासीय क्षेत्र अवैध डॉग हॉस्टल सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पिंपरी-चिंचवड़ में रिहायशी इलाकों में अवैध डॉग हॉस्टल से नागरिक परेशान, गंदगी व शोर को लेकर कार्रवाई की मांग

Pimpri Chinchwad Dog News: पिंपरी-चिंचवड़ के रिहायशी बंगलों में चल रहे अवैध डॉग हॉस्टल और बोर्डिंग सेंटरों से भौंकने के शोर और गंदगी की समस्या बढ़ गई है। नागरिकों ने मनपा से कार्रवाई की मांग की है।

रूपम सिंह

Pimpri Chinchwad Illegal Dog Hostel: पिंपरी-चिंचवड़ के रिहायशी इलाकों में स्वतंत्र बंगलों में संचालित किए जा रहे 'डॉग हॉस्टल' और कुत्तों के बोर्डिंग सेंटर को लेकर नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है।

निवासियों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर आवश्यक अनुमति और व्यावसायिक लाइसेंस के बिना बड़ी संख्या में कुत्तों को रखने का कारोबार किया जा रहा है। इससे भौंकने की आवाज, दुर्गंध, गंदगी और वाहनों की आवाजाही जैसी समस्याएं पैदा हो रही हैं।

नागरिकों ने पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका से ऐसे केंद्रों की जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। रिहायशी उपयोग के लिए मंजूर बंगलों में व्यावसायिक स्वरूप के डॉग बोर्डिंग सेंटर संचालित किए जाने से जोनिंग और अन्य नियमों का उल्लंघन हो रहा है या नहीं, इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

नागरिकों के अनुसार, दिन-रात कुत्तों के भौंकने से आसपास के लोगों की शांति प्रभावित होती है। वहीं, मल-मूत्र के उचित निपटारे की व्यवस्था नहीं होने पर दुर्गंध और गंदगी की समस्या भी पैदा होती है।

बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता

बोर्डिंग सेंटर में अलग-अलग स्थानों से लाए गए पालतू कुत्तों के कारण छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी कुछ स्थानीय निवासियों ने चिंता जताई है। इसके अलावा कुत्तों को छोड़ने और ले जाने के लिए आने वाले वाहनों से संकरी रिहायशी सड़कों पर यातायात बाधित होने की शिकायत है।

नागरिकों ने मांग की है कि पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका यह स्पष्ट करे कि रिहायशी क्षेत्रों में इस प्रकार के व्यावसायिक केनल या डॉग बोर्डिंग सेंटर चलाने की अनुमति है या नहीं। संचालकों के पास आवश्यक लाइसेंस हैं या नहीं तथा जोनिंग नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं, इसकी जांच की जाए।

नियमों का सख्ती से हो पालन

स्थानीय निवासी राजेश पाटील रिहायशी इलाके बड़े पैमाने पर चल रहे दबाव को सहन करने की स्थिति में नहीं हैं। इससे शांति, स्वच्छता और सुरक्षा का सवाल खड़ा होता है। मनपा को नियमों का सख्ती से पालन कराना चाहिए।

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर