अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू (सोर्स: एक्स@KirenRijiju) 
पुणे

मुसलमान देंगे वोट तो मिलेगी सत्ता में हिस्सेदारी, अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने का बड़ा बयान

पुणे में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाेलते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि "हमने मुस्लिम समुदाय के साथ अलग व्यवहार नहीं किया है। लेकिन, अगर वे वोट देंगे तो हम सत्ता में आएंगे, तभी उन्हें सत्ता में हिस्सेदारी दी जाएगी।

आकाश मसने

पुणे: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने महाराष्ट्र में अलग-अलग समाज के लोगों से संवाद कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में संविधान बदलाव नैरेटिव सेट किया गया था। उसका परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को मिला। आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया आघाडी को रोकने के लिए बीजेपी की ओर से केंद्रीय स्तर पर भी कोशिश की जा रही हैं। उसी के तहत केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू इन दिनों महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। सोमवार को पुणे में वह अल्पसंख्यक समुदाय के बुद्धिजीवियों, उद्योगपतियों और छात्रों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

पुणे में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाेलते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि "हमने मुस्लिम समुदाय के साथ अलग व्यवहार नहीं किया है। लेकिन, अगर वे वोट देंगे तो हम सत्ता में आएंगे, तभी उन्हें सत्ता में हिस्सेदारी दी जाएगी। वोट नहीं देंगे तो मौका कैसे मिलेगा?" इस अवसर पर पूर्व मंत्री दिलीप कांबले और भाजपा शहर अध्यक्ष धीरज घाटे उपस्थित थे।

रिजिजू ने कहा कि महाराष्ट्र वीरों और क्रांतिकारियों की भूमि है। मौजूदा राजनीतिक माहौल में महाराष्ट्र को बदनाम किया जा रहा है। रिजिजू ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र को बदनाम करने की लगातार कोशिश की जा रही हैं। वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक मुसलमानों की जमीन छीन लेगा, मस्जिदें तोड़ देगा ऐसा लाउडस्पीकर से झूठ फैलाया जा रहा है। हम मुस्लिम समुदाय के प्रति जन जागरूकता पैदा करने के लिए काम कर रहे हैं।

मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जो संविधान को हाथ में लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र की हत्या की है। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को संसद में प्रवेश करने से रोका गया, मंत्रिमंडल में भी शामिल नहीं किया गया, पंडित नेहरू ने बार-बार उनका अपमान किया। यही लोग अब यह कहकर मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं कि संविधान को भाजपा से खतरा है। लेकिन, हर बार यह समाज कांग्रेस के झूठे प्रचार का शिकार नहीं बनेगा।

मोदी सरकार ने सभी को समान अवसर दिया

''अल्पसंख्यक समुदाय को गुमराह होने से रोकने के लिए मैं पूरे महाराष्ट्र में यात्रा कर रहा हूं।'' अल्पसंख्यक समुदाय में छह धर्म हैं। लेकिन, कांग्रेस काल में ऐसी छवि बनाई गई कि यह अल्पसंख्यक मंत्रालय सिर्फ मुसलमानों का है। लेकिन, पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने सभी को समान अवसर देकर उनका विकास किया है। रिजिजू ने दावा किया कि वोट बैंक ने मुसलमानों का राजनीतिक इस्तेमाल किया लेकिन, हम सभी को साथ लेकर चल रहे हैं।

हर जिले में बनाया जाएगा संविधान भवन

रिजिजू ने कहा कि मैं अल्पसंख्यक समुदाय की गलतफहमियों को दूर करने के लिए महाराष्ट्र आया हूं। महाराष्ट्र के हर जिले में संविधान भवन बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार से फंड मिलेगा। इसमें छात्रावास, पुस्तकालय, कौशल विकास केंद्र, खेल का मैदान आदि शामिल होंगे।

राहुल गांधी विरोधी ताकतों की मदद करते हैं

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर देश विरोधी ताकतों की मदद से कार्यक्रम करते हैं, भारत में दलित सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने यह झूठा कहकर देश को बदनाम किया कि उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबा दिया गया है। रिजिजू ने विरोधी पर यह भी आरोप लगाया है कि वह कहते है कि संविधान खतरे में है। जबकि हम संविधान को मानकर चलते है।

PM मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में भारत की ताकत का प्रदर्शन

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास