हिंजवडी शिवाजीनगर मेट्रो लाइन 3 पुणे सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे में हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन-3 का पहला चरण तैयार, सितंबर के पहले हफ्ते में PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Metro Line 3 Pune: पुणे की शिवाजीनगर तो हिंजवडी मेट्रो रूट का पहला चरण बनकर तैयार है। सितंबर के पहले हफ्ते में पीएम मोदी माण-बालेवाड़ी खंड का ऑनलाइन उद्घाटन कर सकते हैं।

रूपम सिंह

Hinjawadi Shivajinagar Metro Line 3 Pune: बहुप्रतीक्षित हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन-3 का पहला चरण यात्रियों के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है। पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के अनुसार, सितंबर माह के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका ऑनलाइन उद्घाटन कर सकते हैं। कार्यक्रम की आधिकारिक तिथि की औपचारिक घोषणा नहीं हो सकी है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की प्रमुख उपस्थिति रहेगी। पीएमआरडीए और 'पुणे आईटी सिटी मेट्रो रेल लिमिटेड' (पीआईटीसीएमआरएल) की ओर से प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

23.3 किमी लंबा मेट्रो कॉरिडोर

बता दें कि हिंजवडी से शिवाजीनगर तक इस मेट्रो कॉरिडोर की कुल लंबाई 23.3 किलोमीटर है, जिसमें 23 अत्याधुनिक स्टेशन शामिल हैं। मेट्रो सेवा दो चरणों में शुरू होगी। प्रथम चरण में माण (हिंजवडी) से बालेवाड़ी तक 12 स्टेशनों के मध्य मेट्रो ट्रेनें दौड़ेंगी, जिसके बाद दूसरे चरण में बाणेर से शिवाजीनगर तक सेवा का विस्तार किया जाएगा।

समस्या से मिलेगी मुक्ति

हिंजवडी आईटी पार्क, वाकड, बाणेर और बालेवाड़ी क्षेत्रों में प्रतिदिन लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से आईटी कर्मियों तथा स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी, रेलवे स्टेशन और एसटी बस डिपो के साथ भी कनेक्टिविटी सुगम होगी।

मिल चुकी है सीएमआरएस की सुरक्षा मंजूरी

मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) द्वारा 23 जुलाई को ही सुरक्षा मंजूरी प्रदान की जा चुकी है। इस मार्ग पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो ट्रेन चलाई जा सकेगी। तकनीकी दृष्टि से इसमें पारंपरिक ओवरहेड तारों के स्थान पर 750 वोल्ट डीसी थर्ड-रेल प्रणाली और सीबीटीसी सिग्नलिंग सिस्टम का उपयोग किया गया है। स्टेशनों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाकर पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा से कुल एक-तिहाई बिजली आवश्यकता पूरी की जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्राचार जारी

पीएमआरडीए महानगर आयुक्त डॉ. अभिजित चौधरी हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो जल्द से जल्द शुरू करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय से इस संबंध में पत्राचार किया गया है। सितंबर के पहले सप्ताह में यात्री सेवा शुरू होने की पूरी संभावना है।

नेपाल जल आपदा, भारत ने भेजी 47.5 टन राहत सामग्री, विदेश मंत्री जयशंकर ने ली समीक्षा बैठक

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई, यात्री के मुंह से मिले 82 ग्राम के दो कैप्सूल, देखें VIDEO

177 की मौत... 826 अब भी लापता, 21 भारतीयों की बची जान, नेपाल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे सैकड़ों लोग

नेपाल में भारी तबाही के बाद बिहार पर खतरा, गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, CM चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का लिया जायजा

जो खेले, वो खिले से मेजर ध्यानचंद तक, PM मोदी ने बताया कैसे बदलेगा भारत का स्पोर्ट्स इकोसिस्टम