मोहन जोशी और पुणे मेट्रो (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे

मोदी के लिये उद्घाटन का इंतजार कर रही हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो? कांग्रेस नेता मोहन जोशी ने उठाए सवाल

Hinjawadi Shivajinagar Metro: मोहन जोशी ने आरोप लगाया है कि हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो को PM द्वारा उद्घाटन का इंतजार है, जिसके कारण 3 महीने पहले अनुमति मिलने के बावजूद सेवा शुरू नहीं की जा रही है।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • प्रधानमंत्री मोदी के उद्घाटन के इंतजार में हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो सेवा रुकी।

  • तीन महीने पहले अनुमति मिलने के बावजूद यात्रियों के बिना दौड़ रही मेट्रो।

  • कांग्रेस नेता मोहन जोशी ने जनता को हो रही असुविधा पर उठाए सवाल।

Hinjawadi Shivajinagar Metro Inauguration Delay: हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन का इंतजार है, इसलिए इस मार्ग पर यात्री सेवा शुरू नहीं हो पा रही है। यह स्थिति पुणेकरों के धैर्य की परीक्षा लेने वाली और उनके टैक्स के पैसे की बर्बादी करने वाली है।

यह आरोप महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक मोहन जोशी ने लगाया है।

बिना यात्रियों के दौड़ रही मेट्रो

मोहन जोशी ने जारी बयान में कहा कि हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो पिछले 100 दिनों से अधिक समय से बिना यात्रियों के दौड़ रही है। हिंजवडी आईटी पार्क में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद में आईटी कर्मचारी और नागरिक इस मेट्रो सेवा के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

मान, औंध, चतुश्रृंगी और मॉडल कॉलोनी सहित संबंधित मार्ग के आसपास के नागरिक भी खाली मेट्रो को दौड़ते देख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त से इस मार्ग के 17 स्टेशनों को तीन महीने पहले ही अनुमति मिल चुकी है। इसके बावजूद यात्री सेवा शुरू नहीं की गई है। जोशी ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के हाथों उद्घाटन कराने के लिए मेट्रो सेवा शुरू करने में देरी कर रही है।

मार्च में पूरा होना था काम

मोहन जोशी के अनुसार, मूल योजना के मुताबिक इस मेट्रो मार्ग का काम मार्च में ही पूरा हो जाना चाहिए था। अब 'ट्रायल रन' के नाम पर खाली मेट्रो चलाई जा रही है। इससे नाराज नागरिक सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद यात्री सेवा शुरू करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (PMRDA) के प्रशासन पर भी इस मामले में निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया।

उद्घाटन से पहले यात्री सेवा शुरू करने की मांग

जोशी ने कहा कि पुणे के दो मेट्रो मार्गों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार उद्घाटन कर चुके हैं। इसी तरह हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो का भी उद्घाटन करने की उनकी इच्छा हो सकती है। हालांकि, उद्घाटन समारोह के इंतजार में यात्रियों को सुविधा से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। कांग्रेस नेता ने मांग की कि प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन कार्यक्रम जरूर करें, लेकिन उससे पहले आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो सेवा तत्काल शुरू की जाए।

- नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में भारत का महाप्रहार! एयर चीफ का बड़ा बयान, बोले- कोई टारगेट IAF पहुंच से बाहर नहीं

भारत में BRICS संसदीय मंच की बैठक, 13 देशों के प्रतिनिधि करेंगे मंथन; AI से समावेशी विकास तक पर होगी चर्चा

मन की बात मेरे लिए तीर्थ यात्रा जैसी… 12 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने बताई दिल की बात

OBC क्रीमी लेयर विवाद क्या है? जिससे 958 UPSC पास अफसरों की ट्रेनिंग LBSNAA में अटकी

कोई फर्क नहीं पड़ता... अनंत सिंह ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया, बोले- खत्म हो चुकी है JDU