पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश (फोटो: पुणे ग्रामीण पुलिस) 
पुणे

मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर पुणे में क्रैश, चार यात्री घायल

मुंबई से हैदराबाद जा रहा एक हेलीकॉप्टर शनिवार दोपहर पुणे की मुलशी तहसील में क्रैश हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पौड के निकट हुई दुर्घटना में सभी चार लोग बच गए, हालांकि वे घायल हो गए हैं। मौके पर पुलिस की टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद है।

शुभम सोनडवले

पुणे. मुंबई से हैदराबाद जा रहा एक हेलीकॉप्टर शनिवार दोपहर पुणे की मुलशी तहसील में क्रैश हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पौड के निकट हुई दुर्घटना में सभी चार लोग बच गए, हालांकि वे घायल हो गए हैं। मौके पर पुलिस की टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद है।

जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर के कैप्टन को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य तीन की हालत स्थिर बताई जा रही है। हेलीकॉप्टर ग्लोबल वेक्टरा कंपनी का था।

पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी पंकज देशमुख ने कहा, "पुणे जिले के पौड गांव के पास एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर एक निजी विमानन कंपनी का है। यह मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। हेलीकॉप्टर में सवार 4 लोगों में से कैप्टन घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीन लोगों की हालत स्थिर है।

दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। संभावना जताई जा रही है कि बदलते मौसम और लगातार हो रही बारिश के कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे