हडपसर पानी की टंकी से रिसाव (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे

हडपसर में पानी का गंभीर संकट और PMC की लापरवाही, टंकी से रोजाना बह रहा हजारों लीटर पीने का पानी

Pune Hadapsar Water Tank: पुणे के हडपसर इलाके में पीने के पानी की किल्लत के बीच 5 नंबर स्थित नगर निगम की बड़ी पानी की टंकी से रोजाना हजारों लीटर पानी लीक होकर बर्बाद हो रहा है।

वेदांत जोशी

Water Scarcity In Pune: पुणे के हडपसर स्थित '15 नंबर' क्षेत्र से प्रशासनिक लापरवाही की एक गंभीर तस्वीर सामने आई है। एक तरफ जहां आसपास के निवासी अपने घरों के लिए पीने के पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पुणे नगर निगम (PMC) की एक विशाल पानी की टंकी से लगातार लीकेज होने के कारण रोजाना हजारों लीटर पीने का पानी नाली में बहकर बर्बाद हो रहा है।

श्मशान भूमि और बनकर स्कूल के पास का मामला

यह पानी की टंकी गंगानगर-गंगाधाम श्मशान भूमि और बनकर स्कूल के पास स्थित है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह लीकेज काफी समय से हो रहा है। पीएमसी के जलापूर्ति विभाग को इसकी जानकारी होने के बावजूद इसे ठीक करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा और निराशा है। हडपसर के कई पॉकेट्स में पिछले कुछ समय से अनियमित जलापूर्ति हो रही है, ऐसे में इस तरह पानी का बहना नागरिकों को काफी परेशान कर रहा है।

शिवसेना शहर प्रमुख नाना भानगिरे ने जताई कड़ी नाराजगी

शिवसेना (पुणे शहर प्रमुख) प्रमोद "नाना" भानगिरे ने इस मुद्दे पर नगर निगम प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "एक तरफ हडपसर के नागरिक पीने के पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम की टंकी से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। PMC को तुरंत इसका निरीक्षण कर मरम्मत करानी चाहिए। अगर इस लीकेज के कारण टंकी के ढांचे को नुकसान पहुंचता है और कोई बड़ा हादसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?"

नागरिकों ने की तुरंत मरम्मत और नियमित रखरखाव की मांग

स्थानीय निवासियों ने पुणे नगर निगम के जलापूर्ति विभाग से मांग की है कि वह तत्काल मौके का निरीक्षण करे, लीकेज के सटीक कारणों का पता लगाए और बिना किसी देरी के मरम्मत का काम पूरा करे। इसके साथ ही, नागरिकों ने शहर के पूरे वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर के नियमित रखरखाव की भी मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह पानी की बर्बादी न हो।

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन

चक्रवात मुरासु का आंध्र प्रदेश से ओडिशा तक असर, 18 उड़ानें रद्द, कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा

औरंगजेब का पतन: दिल्ली का तख्त और 5 लाख की फौज... फिर क्यों महाराष्ट्र की मिट्टी बन गई मुगल सल्तनत की कब्रगाह?

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान