साइकिल रेस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे ग्रैंड टूर 2027: 84 किमी सड़कें बनेंगी वर्ल्ड क्लास, 114 करोड़ के फंड ट्रांसफर को मंजूरी

Pune International Event: जनवरी में आयोजित पुणे ग्रैंड टूर साइकिल रेस के लिए मनपा ने 114 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। 84 किमी सड़कों की रीसर्फेसिंग और सौंदर्याकरण होगा।

रूपम सिंह

Pune International Event Cycle Race: अगले वर्ष जनवरी में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय 'पुणे ग्रैंड टूर' साइकिल रेस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बहुप्रतीक्षित वैश्विक प्रतियोगिता के लिए शहर की सड़कों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में पुणे महानगर पालिका ने एक बड़ा और रणनीतिक कदम उठाया है।

स्थायी समिति की गुरुवार को आयोजित बैठक में सड़कों की मरम्मत और सौंदर्याकरण के लिए 114 करोड़ रुपये की धनराशि के स्थानांतरण को आधिकारिक मंजूरी दे दी गई। इतनी बड़ी राशि की व्यवस्था करने के लिए मनपा के 400 से भी अधिक मौजूदा और प्रस्तावित विकास कार्यों के बजट में से 10 से 15 प्रतिशत तक की कटौती की गई है।

लगभग 168 करोड़ का खर्च मनपा के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, साइकिल रेस के लिए शहर की कुल 84 किलोमीटर लंबी सड़क श्रृंखला की नए सिरे से मरम्मत, रीसर्फेसिंग और व्यापक सौंदर्याकरण किया जाना है। इस संपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना पर कुल मिलाकर लगभग 168 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

विकास कार्य के बजट में भारी कटौती

वार्षिक बजट में इस विशिष्ट कार्य के लिए अलग से वित्तीय प्रावधान उपलब्ध नहीं था, इसलिए विकास कार्यों की राशि को इस महत्वपूर्ण परियोजना में स्थानांतरित करके आवश्यक फंड जुटाया गया है। पारदर्शिता और थर्ड पार्टी ऑडिट पर जोर दिया जा रहा है। स्थायी समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ भिमाले ने बताया कि सड़कों के निर्माण और सुधार कार्य में इस बार गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी सड़कों के कार्यों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जाएगा।

शहर में ठेकेदारों की जवाबदेही होगी तय

ठेकेदारों की जवाबदेही तय करने के लिए काम शुरू होने से ठीक पहले और पूरा होने के बाद की स्थिति की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें और फोटोग्राफिक रिकॉर्ड रखना अनिवार्य कर दिया गया है। सड़कों के सुधार कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए पूरे मार्ग को चार अलग-अलग पैकेजों में बांटा गया है और इसके लिए अलग से टेंडर जारी की जा रही हैं। प्रशासन पहले से अधिक सतर्कता बरत रहा है।

भिमाले ने स्वीकार किया कि पिछले आयोजनों के दौरान सड़कों की गुणवत्ता और निर्माण को लेकर कुछ शिकायतें और आपत्तियां सामने आई थीं। उन अनुभवों से सबक लेते हुए इस बार पहले से कहीं अधिक सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि जो सड़कें हाल ही में बनाई गई हैं और वर्तमान में डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड के अंतर्गत आती हैं।

अंतरराष्ट्रीय छवि को मिलेगी नई पहचान

प्रतियोगिता का करीब 84 किलोमीटर का मुख्य मार्ग पुणे मनपा सीमा में आता है, जबकि शेष मार्ग पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका, जिला परिषद और पीएमआरडीए के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में है। सभी संबंधित एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर पूरे ट्रैक को एक समान वैश्विक गुणवत्ता का बनाया जाएगा।

शहर की अंतरराष्ट्रीय छवि को नई पहचान मिलेगी, मनपा प्रशासन का मानना है कि पुणे ग्रैंड टूर केवल एक खेल स्पर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पुणे शहर को वैश्विक खेल और पर्यटन मानचित्र पर एक मजबूत पहचान दिलाने का स्वर्णिम मौका भी है।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया भर के शीर्ष पेशेवर साइकिलिस्ट, खेल विशेषज्ञ, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक शिरकत करेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए केवल रेस ट्रैक ही नहीं, बल्कि आसपास के नागरिक बुनियादी ढांचे और दृश्य सुंदरता को भी संवारा जा रहा है। स्थायी समिति से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया तुरंत शुरू की जा रही है। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य जनवरी में आयोजन से काफी पहले सभी सडकों को विश्व स्तर का बनाना है।

विवादित होने के बावजूद कांग्रेस के लिए उपयोगी माने जाते हैं चिंदबरम, इन विवादों से रहा है चोली-दामन का रिश्ता

भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन हुई रवाना, गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों