स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान निर्धारित बताया गया है।
दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,051 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
स्नातक क्षेत्र में 3,88,019 और शिक्षक क्षेत्र में करीब 62,000 मतदाता हैं।
दोनों चुनावों के लिए कुल 6,942 कर्मचारियों की नियुक्ति बताई गई है।
चुनाव पर निगरानी के लिए विभाग में 15 उड़न दस्ते तैनात किए जाएंगे।
Pune Graduate Constituency Election: पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसके लिए करीब 6,900 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।
चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कुल 1,051 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसके अलांवा, मतदान कर्मचारियों के साथ रिजर्व स्टाफ और चिकित्सा कर्मियों की भी व्यवस्था की गई है, ताकि मतदान के दौरान किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 47 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 30 उम्मीदवार मैदान में हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 3 लाख 88 हजार 19 मतदाता, जबकि पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में करीब 62 हजार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, प्रशासन के अनुसार, पदवीधर निर्वाचन क्षेत्र के लिए 4,715 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 2,227 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें रिजर्व कर्मचारी भी शामिल हैं।
प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक केंद्राध्यक्ष, तीन मतदान अधिकारी और एक चपरासी तैनात रहेगा, साथ ही हर केंद्र पर चिकित्सा कर्मी भी उपलब्ध रहेंगे।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 741 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 310 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई है। स्नातक चुनाव के लिए रिजर्व सहित 2, 158 और शिक्षक चुनाव के लिए 703 मतपेटियों की आवश्यकता होगी।
मतपेटियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का काम जारी है। कोल्हापुर जिले में सबसे अधिक स्नातक मतदाता है, जबकि पुणे जिले में शिक्षकों की संख्या सर्वाधिक है। चुनाव पर निगरानी रखने के लिए प्रत्येक जिले में निवासी उपजिलाधिकारी को समन्वय अधिकारी नियुक्त किया गया है। विभाग में 15 उड़न दस्ते तैनात किए जाएंगे।