फुटपाथ अतिक्रमण, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पिंपरी-चिंचवड़ में फुटपाथों पर अतिक्रमण: दुकानों और वाहनों के कब्जे से पैदल यात्री परेशान, सुरक्षा पर सवाल

Pimpri Municipal Corporation: पिंपरी-चिंचवड़ में फुटपाथों पर दुकानदारों के अतिक्रमण और वाहनों की पार्किंग से पैदल यात्रियों को मुख्य सड़क पर चलना पड़ रहा है। आकुर्डी स्टेशन पर स्थिति बेहद गंभीर है।

रूपम सिंह

Pimpri Chinchwad Footpath Encroachment: दुकानों के सामान, टपरियों और वाहनों ने घेरा रास्ता, फुटपाथ पर दौड़ती बाइक से सुरक्षा पर सवाल अमोल येलमार नवभारत पिंपरी। शहर में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के बीच पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और बाधामुक्त फुटपाथ की जरूरत लगातार बढ़ रही है।

लेकिन पिंपरी-चिंचवड़ शहर के कई हिस्सों में फुटपाथ पर दुकानदारों का अतिक्रमण, वाहनों की पार्किंग और दोपहिया वाहनों की आवाजाही आम हो गई है। कहीं दुकान का सामान फुटपाथ पर रखा है, कहीं खाद्य पदार्थों की गाड़ियां खड़ी हैं, तो कहीं ग्राहकों के वाहन रास्ता रोक रहे हैं।

ऐसे में पैदल यात्रियों के लिए बनाए गए फुटपाथ आखिर किसके लिए हैं? यह सवाल नागरिकों की ओर से उठाया जा रहा है। शहर की प्रमुख सड़कों पर फूटपाथ गुजरता पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। इसका उद्देश्य लोगों को तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पर चलने के बजाय सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराना है।

लेकिन कई व्यावसायिक क्षेत्रों में फुटपाथ का इस्तेमाल पैदल चलने के बजाय कारोबार बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। दुकानों के बाहर बिक्री का सामान, विज्ञापन बोर्ड, ठेले और अन्य सामग्री रखे जाने से फुटपाथ की जगह लगातार कम होती जा रही है।

जाम से बचने फुटपाथ पर दौड़ रहे दोपहिया कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास पर्याप्त पार्किंग सुविधा नहीं होने का खामियाजा पैदल यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। दोपहिया और चारपहिया वाहन फुटपाथ पर खड़े कर दिए जाते हैं। इसके कारण पैदल यात्रियों को मजबूरी में मुख्य सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है। दूसरी ओर, यातायात जाम से बचने के लिए कुछ दोपहिया चालक फुटपाथ का इस्तेमाल वाहन चलाने के लिए करते हैं।

इससे पैदल यात्रियों और वाहन चालकों के बीच दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। एक तरफ यातायात पुलिस और महानगरपालिका की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न उपाय किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित छोड़ी गई जगह ही अतिक्रमण की चपेट में है। फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त रखना महानगरपालिका की जिम्मेदारी है।

आकुर्डी स्टेशन के सामने टपरियों की कतार

आकुर्डी रेलवे स्टेशन के सामने फुटपाथ की स्थिति विशेष रूप से गंभीर बताई जा रही है। यहां टपरियों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के कारण पैदल यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। नागरिकों का कहना है कि महानगरपालिका का अतिक्रमण विरोधी दस्ता नियमित रूप से इस मार्ग से गुजरता है, लेकिन स्थायी कार्रवाई नजर नहीं आती।

कारोबारियों को फुटपाथ खाली रखने के निर्देश

पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका के अतिक्रमण निर्मूलन विभाग के प्रमुख अतुल पाटील ने कहा कि समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। पैदल यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। कारोबारियों को फुटपाथ खाली रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

स्थायी अभियान चलाने की मांग

वरिष्ठ नागरिक राजाराम पाटील ने कहा कि पिंपरी चिंचवड़ शहर का विकास केवल चौड़ी सड़कों और फ्लाईओवर तक सीमित नहीं होना चाहिए। पैदल यात्रियों को सुरक्षित और बाधामुक्त रास्ता मिलना भी जरूरी है। उन्होंने फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने, पार्किंग व्यवस्था की जांच करने और फुटपाथ पर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

फुटपाथ का मुद्दा संज्ञान में क्यों नहीं ?

  • ऐसे में फुटपाथ पर अतिक्रमण का मुद्दा संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के संज्ञान में क्यों नहीं आता, यह सवाल भी उठाया जा रहा है। शहर के कई हिस्सों में फुटपाथ पर लंबे समय से कारोबार चलने को लेकर नागरिकों में नाराजगी है।

  • कुछ स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों द्वारा आम नागरिकों से बदसलूकी किए जाने की शिकायते भी सामने आने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा अतिक्रमण को संरक्षण देने के लिए महानगरपालिका के कुछ कर्मचारियों, अधिकारियों

  • और स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच कथित आर्थिक सांठगांठ के आरोप भी लगाए जा रहे है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की जा रही है।

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी बोले- हम किसी के विरुद्ध नहीं, लेकिन बदलाव जरूरी

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं