पार्थ पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune Land Scam में नया मोड़, पार्थ पवार पर जांच की आंच तेज होने के संकेत

Parth Pawar: कोरेगांव पार्क की 40 एकड़ जमीन के कथित गैर-कानूनी लेनदेन में आरोपी शीतल तेजवानी की गिरफ्तारी के बाद जांच पार्थ पवार तक बढ़ सकती है। EOW ने दिग्विजय पाटिल से भी पूछताछ की है।

अपूर्वा नायक

Parth Pawar Land Scam: पुणे के कोरेगाव पार्क में हुए 40 एकड़ जमीन के कथित गैर-कानूनी लेनदेन के मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

इस मामले में एक प्रमुख आरोपी शीतल तेजवानी की गिरफ्तारी के बाद अब जांच की आंच पार्थ तक पहुंचने की आशंका व्यक्त की जा रही है। कोरेगाव पार्क स्थित 40 एकड़ जमीन गैर-व्यवहार प्रकरण में अहम भूमिका निभाने वाली शीतल तेजवानी को पुणे पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था।

पावर ऑफ अटॉर्नी का किया था इस्तेमाल

शीतल ने यह जमीन सीधे अपने नाम पर करने के लिए पॉवर ऑफ अटॉर्नी का इस्तेमाल किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद इस जमीन को खरीदने की तैयारी कर रही अमेडिया कंपनी के भागीदार दिग्विजय पाटिल और पार्थ पवार की परेशानी बढ़ सकती है।

पाटिल का बयान दर्ज

पुणे पुलिस की ईओडब्ल्यू ने पाच दिन पहले ही पाटिल को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। दिग्विजय 2 दिसंबर को पुणे पुलिस आयुक्तालय में हाजिर हुए, जहां ईओडब्ल्यू ने उनका विस्तृत बयान दर्ज किया और उनसे गहन पूछताछ की।

पाटिल ने पुलिस को बताया है कि अगर उन्हें फिर से बुलाया जाता है तो वह हाजिर होगे। फिलहाल उन्हें जय पवार के विवाह समारोह के लिए विदेश जाना है और वापस आने के बाद वह जांच में सहयोग करेंगे।

ये है 300 करोड़ की जमीन का मामला

कई पहलुओं की जांच के बाद, अब पार्थ की - मुश्किलें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह गैरव्यवहार पूणे की सबसे पौश कॉलोनियों में से एक कोरेगाव पार्क की 40 *एकड़ जमीन से जुड़ा है, बाजार मूल्य के अनुसार, इस जमीन की कीमत लगभग 294 से 300 करोड़ रुपये है लेकिन 300 करोड़ की इस संपत्ति की खरीद पर लगने वाला प्रचलित स्टाम्प शुल्क लगभग 21 करोड़ रुपये होना चाहिए था।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट