File Photo 
पुणे

मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से 6 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला

प्रभाकर दुबे

पुणे: पुणे रेल मंडल द्वारा फेस मास्क (Mask) नहीं पहनने पर इस वर्ष 17 अप्रैल से 27 दिसंबर तक की अवधि में 2,729 रेल यात्रियों (Rail Passengers) को जुर्माना (Fine) किया गया है। इन लोगों से जुर्माने के रूप में 6 लाख 48 हजार 650 रुपए जुर्माना राशि वसूल की गई है। मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से जुर्माना वसूलने पर रसीद के साथ मास्क भी दिए जा रहे  हैं। रेलवे (Railways) की इस पहल से यात्रियों में जागरूकता आएगी और वे कोरोना महामारी (Corona Epidemic) की गंभीरता को भी समझेंगे।

कोरोना महामारी के चलते वर्तमान स्थिति से निपटने के उपायों के तहत पुणे रेल मंडल यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे स्टेशन परिसर में और रेल यात्रा के दौरान फेस मास्क अवश्य पहने। 

कोरोना नियमों का पालन करने की अपील

स्टेशन तथा ट्रेनों में इधर उधर नहीं थूंके और गंदगी नहीं करें । साफ सफ़ाई रखने में रेल प्रशासन को सहयोग करें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि सभी रेल गाड़ियों, उपनगरीय ट्रेनों सहित रेलवे परिसर में कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों, एसओपी का पालन करें।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान