एकनाथ शिंदे ( सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune: मनपा भ्रष्टाचार पर एकनाथ शिंदे का तंज, टेंडर से लेकर नसबंदी तक घोटालों का जिक्र

Maharashtra Local Body Election: मनपा चुनाव से पहले पिंपरी में वीडियो संबोधन में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भाजपा पर भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर तंज कसते हुए शिवसेना को ‘किंगमेकर’ बताया।

अपूर्वा नायक

Eknath Shinde Video Confrence: आगामी मनपा चुनाव के मद्देनजर शिवसेना (शिंदे गुट) ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। किवले के मुकाई चौक पर आयोजित एक चुनावी सभा को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वीडियो कॉलिंग के जरिए संबोधित किया।

मुंबई में व्यस्त कार्यक्रमों के कारण वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन अपने डिजिटल संबोधन में उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर मनपा की तत्कालीन सत्ताधारी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उनसे पहले शिवसेना नेता उदय सामंत ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर सांसद श्रीरंग बारणे भी उपस्थित थे।

शिंदे ने तंज भरे लहजे में कहा, 'मनपा में टेंडर की साठगांठ हो, सड़कों के काम में अनियमितता या फिर कुत्तों की नसबंदी में हुआ घोटाला-इन सभी मुद्दों पर मैं फिलहाल कुछ नहीं बोल रहा हूं।' हालांकि, इन मुद्दों का जिक्र कर उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि शिवसेना शहर में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर चुप नहीं बैठने वाली है।

'किंगमेकर' की भूमिका में होगी शिवसेना

अपने संबोधन में शिंदे ने दावा किया कि पुणे और पिपरी-चिंचवड में भगवा विचारधारा का तूफान है और शिवसेना यहां किंगमेकर' की भूमिका में होगी। उन्होंने कहा, 'इतिहास उन्हीं का लिखा जाता है, जो टक्कर देते हैं, उनका नहीं जो समझौता करते हैं।' उन्होंने लाडली बहनों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों के संघर्ष के बाद अब सत्य की जीत का समय आ गया है। शिंदे ने मतदाताओं से अपील की कि एक बार शिवसेना को मौका दें, जैसे उन्होंने 'शास्ती कर' और किसानों के मुआवजे के मुद्दे सुलझाए हैं, वैसे ही वे शहर के विकास के बंद द्वार खोल देंगे।

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं