प्रदीप कुरलकर (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

पुणे में जासूसी केस की सुनवाई जारी, प्रदीप कुरुलकर पर ‘हनीट्रैप’ से जुड़ी गंभीर आरोप

Pradeep Kurulkar Honeytrap Allegations: पुणे अदालत में पूर्व DRDO वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर से जुड़े जासूसी और हनीट्रैप मामले की सुनवाई जारी है। लीक के आरोपों के बीच अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी।

अपूर्वा नायक

DRDO Scientist Pradeep Kurulkar Espionage Case: पुणे की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में प्रदीप कुरुलकर से जुड़े बहुचर्चित मामले की सुनवाई जारी है।

यह मामला कथित जासूसी, हनीट्रैप और गोपनीय रक्षा जानकारी साझा करने जैसे गंभीर आरोपों से संबंधित है, जिस पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।आरोप है कि प्रदीप कुरुलकर ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़ी एक महिला के संपर्क में आकर संवेदनशील जानकारी साझा की। इस मामले में उनके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है।

जांच एजेंसियों ने पेश किए सबूत

जांच एजेंसियों द्वारा अदालत में कई अहम दस्तावेज और तकनीकी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर यह साबित करने की कोशिश की जा रही है कि गोपनीय जानकारी का आदान-प्रदान हुआ था।

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला

यह मामला केवल एक आपराधिक केस नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। इसमें कानूनी प्रक्रिया, सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका और संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं, जिन पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

एटीएस ने की थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि प्रदीप कुरुलकर को एटीएस ने मई 2023 में गिरफ्तार किया था। तब से यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है और इसकी जांच भी व्यापक स्तर पर की जा रही है।

27 मार्च को अगली सुनवाई

फिलहाल आरोपी पुणे के येरवडा जेल में न्यायिक हिरासत में है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 27 मार्च की तारीख तय की है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज