DRDO HEMRL अप्रेंटिस भर्ती 2026 सोर्स: IANS
पुणे

DRDO HEMRL Recruitment 2026: डीआरडीओ में 50 पदों पर निकली अप्रेंटिस भर्ती, 15000 रुपए स्टाइपेंड; जानें डिटेल

DRDO-HEMRL पुणे ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 50 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। NATS 2.0 पर रजिस्ट्रेशन के बाद 28 अगस्त तक ऑफलाइन फॉर्म भरें। जानिए पात्रता और आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया।

आकाश मसने

DRDO HEMRL Recruitment 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की पुणे स्थित प्रतिष्ठित प्रयोगशाला 'हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी' (HEMRL) ने युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रस्तुत किया है। HEMRL ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस (BE/B.Tech और जनरल स्ट्रीम) के कुल 50 पदों पर एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

DRDO HEMRL में किन पदों पर हो रही भर्ती

DRDO-HEMRL की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 50 पदों को विभिन्न इंजीनियरिंग और जनरल स्ट्रीम्स में विभाजित किया गया है।

  • केमिकल इंजीनियरिंग / केमिकल टेक्नोलॉजी (BE/B.Tech): 10 पद

  • केमिस्ट्री (B.Sc): 09 पद

  • मेकेनिकल इंजीनियरिंग (BE/B.Tech): 08 पद

  • कंप्यूटर साइंस / आईटी (BE/B.Tech / B.Sc Computer): 05 पद

  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन (BE/B.Tech): 03 पद

  • बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA): 03 पद

  • बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com): 03 पद

  • एयरोस्पेस / एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (BE/B.Tech): 02 पद

  • इलेक्ट्रिकल / इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग (BE/B.Tech): 02 पद

  • सिविल इंजीनियरिंग (BE/B.Tech): 02 पद

  • लाइब्रेरी साइंस (BLIS): 02 पद

  • बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA): 01 पद

DRDO अप्रेंटिस भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद के अनुसार बीई/बीटेक/बीएससी या जनरल स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को अप्रेंटिस एक्ट- 1961, अप्रेंटिस रूल्स 1992 और एनएटीएस 2.0 गाइडलाइंस के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता/लिखित परीक्षा/साक्षात्कार/वॉक-इन साक्षात्कार/दस्तावेज सत्यापन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को 15,000 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।

डीआरडीओ अप्रेंटिस भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को पहले नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) 2.0 पोर्टल पर जाकर रजिस्टर करना होगा और फिर एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर अपना ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया तय समय सीमा के अंदर सफलतापूर्वक पूरा करना होगा।

आवेदन करने की प्रक्रिया

NATS Portal Registration: आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS 2.0) के ऑफिशियल पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना अनिवार्य है।

फॉर्म डाउनलोड करें: रजिस्ट्रेशन के बाद DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और HEMRL अप्रेंटिस भर्ती अधिसूचना से आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

फॉर्म भरें: फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें और अपने सभी शैक्षणिक व जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी स्व-सत्यापित (Self-Attested) करके अटैच करें।

डाक द्वारा भेजें: भरे हुए फॉर्म को लिफाफे में बंद करके 28 अगस्त तक निम्नलिखित पते पर डाक के माध्यम से भेजें।

डाक का पता

मानव संसाधन विकास विभाग,

एचईएमआरएल, पुणे, निदेशक,

एचईएमआरएल, रक्षा मंत्रालय, डीआरडीओ,

सुतारवाड़ी, पाषाण, पुणे - 411021

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका! जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ये सरकार कायर है...अब बातचीत नहीं, रांची में विधानसभा तक पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- फैसला चाहिए

UPSC Recruitment 2026: 34 पदों पर निकली वैकेंसी, 28 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर मामले पर SC में अगले हफ्ते होगी सुनवाई, जानें आज कोर्ट में क्या हुआ