पुणे न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो ) 
पुणे

Pune: दौंड में 430 करोड़ की सिंचाई परियोजना मंजूर, किसानों की उम्मीदें बढ़ीं

Pune News: दौंड तहसील के किसानों के लिए बड़ी राहत। सरकार ने जनाई-शिरसाई और पुरंदर सिंचन परियोजनाओं को मंजूरी दी। 430 करोड़ की प्रक्रिया पूरी, नई पाइपलाइन से जल आपूर्ति मजबूत होगी।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: दौंड तहसील के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दो जल सिंचाई परियोजनाओं को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। दौंड के विधायक एड राहुल कुल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से मिलकर आभार व्यक्त किया।

इन परियोजनाओं के माध्यम से दौंड तहसील में जल प्रबंधन को सुधारने और कृषि उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने जनाई-शिरसाई उपसा सिंचन योजना की नहरों को बंद पाइप वितरण प्रणाली में बदलाव करने के कार्य को मंजूरी दी है।

इस परियोजना के लिए अनुमानित 429.86 करोड़ रुपये की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू हो जाएगा। इस बदलाव से सिंचाई व्यवस्था अधिक मजबूत होगी, जिससे पानी की बर्बादी कम होगी।

विधायक कुल ने कहा कि किसानों को अधिक जलापूर्ति उपलब्ध होगी, जिससे फसलों के उत्पादन में वृद्धि होगी। इसके अलावा, पुरंदर उपसा सिंचाई योजना के तहत कुपटेवाड़ी (भुलेश्वर फाटा), दौंड में वितरिका के ऊपरी हिस्से के वंचित क्षेत्रों में सिंचाई के लिए एक नई पाइपलाइन बिछाने के प्रस्ताव को भी सरकार ने सैद्धांतिक रूप से मंजूर कर दिया है।

नई पाइपलाइन को सैद्धांतिक मंजूरी

  • यह नई पाइपलाइन इन क्षेत्रों की खेती के लिए आवश्यक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, विधायक कुल ने जोर देकर कहा कि इन दोनों योजनाओं से आधुनिक तकनीक की मदद से सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिलेगा और पूरे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
  • विधायक एड राहुल कुल ने राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, उन्होंने घाटस, दौड में प्रस्तावित पुलिस स्टेशन के लिए लगभग 2 एकड़ भूमि को गृह विभाग को हस्तांतरित करने के महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया, साथ ही, उन्होंने कृषि विभाग के बीज गुणन केंद्र के नाम पर दर्ज क्षेत्र में से 02 हेक्टेयर भूमि प्रांताविकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कर्मचारियों के निवास स्थान के लिए देने की मांग की।

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें