(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
पुणे

Pune News: दिवे घाट पर सुरंग का काम बना मुसीबत! अचानक ट्रैफिक रोकने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Pune से Pandharpur Palki Highway से सटे रोड के सड़क चौड़ीकरण के चलते सुरंग के काम के कारण आम नागरिकों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे पंढरपुर पालकी हाईवे से सटे दिवे घाट के सड़क चौड़ीकरण के कारण किए गए सुरंग के काम की वजह से आम नागरिकों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कई बार बगैर कोई सूचना दिए अचानक ट्रैफिक रोके जाने से ऐन त्यौहार पर पुणे शहर से आने जाने वालों को भारी परेशानी हो रही है। इसी क्रम में गुरुवार को दिवे घाट के हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी थी। नेशनल हाईवे के कॉन्ट्रैक्टर के जरिए दिवे घाट सड़क के विस्तारीकरण और सुरंग का काम चल रहा है।

कई बार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक घाट बंद होने की जानकारी मिलती है। लेकिन कई बार प्रवासियों को बगैर कोई सूचना दिए सड़क अचानक बंद कर दी जाती है। इसकी वजह से यहां से वापस घुमकर सासवड कोंढवा रोड से प्रवासियों को जाना पड़ता है। दोपहर के वक्त काम पर जाने वाले कामगारों पर इसका भारी असर हो रहा है। सासवड, बारामती, फलटण और पंढरपुर भाग से हडपसर मार्ग होकर पुणे शहर आने वालों की संख्या काफी अधिक रहती है।

पूर्व सूचना देने की मांग

मार्ग पर पुणे शहर, मुंबई और अन्य प्रमुख जगहों पर जाने वाले वाहनों की संख्या काफी अधिक रहती है। ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग पर कई बार बगैर कोई सूचना, फलक या मीडिया के जरिए जानकारी दिए बिना अचानक से ब्लास्टिंग का काम शुरू करना खतरनाक होने की बात प्रवासियों की तरफ से कही जा रही है। इसे लेकर हाईवे प्राधिकरण और संबंधित ठेकेदार समय का प्रबंधन करे या प्रवासियों को कम से कम एक दिन पहले सूचना देने की मांग नागरिकों ने की है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार