मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के उद्घाटन कार्यक्रम में लाभार्थी महिला को चेक प्रदान करते मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार व मंत्री अदिति तटकरे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

मुख्यमंत्री शिंदे ने किया लाडली बहन योजना का आगाज, महिलाओं के खाते में आए 1 करोड़ 3 लाख रुपए

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन सरकार ने शनिवार को पात्र महिलाओं के लिए महत्वाकांक्षी ‘माझी लाड़की बहिन' योजना की औपचारिक शुरुआत की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे के बालेवाड़ी क्षेत्र में शिव छत्रपति खेल परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान कहा कि ''यदि हमें आपका सहयोग प्राप्त हुआ तो हम आपको 3,000 रुपए से अधिक की धनराशि देंगे।''

आकाश मसने

पुणे: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन सरकार ने शनिवार को पात्र महिलाओं के लिए महत्वाकांक्षी ‘माझी लाड़की बहिन' योजना की औपचारिक शुरुआत की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे के बालेवाड़ी क्षेत्र में शिव छत्रपति खेल परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान कहा कि ''यदि हमें आपका सहयोग प्राप्त हुआ तो हम आपको 3,000 रुपए से अधिक की धनराशि देंगे।''

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना (लाडली बहन) से लगभग एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सकता है। महायुति सरकार ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के कुछ महीने बाद लाडली बहन योजना की शुरुआत करने का फैसला किया है।

सीएम शिंदे ने समारोह में मौजूद महिलाओं से कहा कि ''अगर आप हमें ताकत देंगे तो 1,500 रुपए की मौजूदा राशि को बढ़ाकर 2,000 रुपए कर दिया जाएगा। अगर हमें आपका समर्थन मिला तो हम आपको 3,000 रुपए से अधिक दे सकते हैं।

लाडका भाऊ योजना भी शुरू

मुख्यमंत्री शिंदे ने युवाओं और समाज के अन्य वर्गों के लिए महायुति सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा ''हमने 'लाडका भाऊ' (प्यारे भाइयों) के लिए एक नई योजना भी शुरू की है।'' युवाओं को नौकरी प्रशिक्षण और वेतन देने के उद्देश्य से शुरू की गई नई योजना को अस्थायी रूप से 'लाडका भाऊ' योजना का नाम दिया गया है। यह 'मुख्यमंत्री युवा कार्यक्रम प्रशिक्षण योजना' का हिस्सा है।

रक्षाबंधन से पहले दिया तोहफा

कार्यक्रम का महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि रक्षाबंधन दो दिन बाद मनाया जाएगा लेकिन तीन प्यारे भाईयों मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने बहनों को पहले ही तोहफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि इस योजना को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाओं के खाते में 1 करोड़ 3 लाख जमा किया जा चुका है।

महिलाओं का सम्मान

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि राज्य की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी हो। इससे महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था भी तेजी से बढ़ेगी और हम महिलाओं का सम्मान करने वाला महाराष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना के लिए मार्च 2025 तक का प्रावधान किया गया है और आगे भी हर साल बजट में प्रावधान किया जाएगा।

1 करोड़ 3 लाख रुपए जमा हो चुके

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि राज्य की महिलाओं को और अधिक सक्षम एवं सशक्त बनाने, उन्हें मान-सम्मान दिलाने के लिए बजट में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि अब तक माताओं-बहनों के बैंक खाते में जुलाई और अगस्त माह में 3 हजार रुपए कुल 1 करोड़ 3 लाख रुपए जमा हो चुके हैं।

अजित पवार ने कहा कि मां-बहनों की जिंदगी जीते हुए उन्हें आशाएं-अपेक्षाएं तो होती हैं लेकिन वे अपने हितों को किनारे रखकर परिवार की भलाई के लिए काम करती हैं। इस योजना के माध्यम से उनकी आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने का काम किया जा रहा है।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी