FILE PHOTO 
पुणे

पुणे में 15 से 18 मार्च के बीच फिर से बारिश और आंधी की संभावना

अमन दुबे

पुणे : पुणे (Pune) और आसपास के इलाकों में सोमवार से फिर से बारिश (Rain) और आंधी (Thunderstorm) आने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने शनिवार को कहा कि मराठवाड़ा (Marathwada) और विदर्भ क्षेत्रों (Vidarbha Regions) में भी मौसम की ऐसी ही स्थिति का अनुभव हो सकता है। 

पिछले दिनों बारिश के बाद मिली थी गर्मी से राहत

इस सप्ताह की शुरुआत में, पुणे और राज्य के अन्य क्षेत्रों में बारिश और आंधी के बाद चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली थी। ये बारिश मुख्य रूप से मध्य भारत और कोंकण क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ (भूमध्य सागर से नमी से भरी हवा) के कारण हुई थी। हालांकि बारिश बहुत तेज नहीं थी, लेकिन इसने भीषण गर्मी से राहत जरूर दी थी। IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि पुणे और उसके आसपास के इलाकों में 15 से 18 मार्च के बीच बारिश, आंधी और बिजली चमक सकती है। 

अन्य राज्यों में भी हलकी बारिश की संभावना  

बारिश का कारण संभवत: प्रायद्वीपीय भारत के मध्य-पश्चिमी भागों पर निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के साथ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी गर्त का संपर्क था। IMD ने कहा कि 15 से 17 मार्च तक दक्षिण भारत, पूर्वी गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। 

पिछली बारिश में फसल हुए खराब

इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य में बारिश ने लगभग 13,000 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचाया था। विपक्षी दलों ने सरकार से फसल क्षति के लिए किसानों को मुआवजा प्रदान करने का आग्रह किया है।

PM Modi एशिया के दूसरे सबसे ताकतवर नेता, दुनिया ने माना भारत का लोहा; चीन की बादशाहत पर मंडराने लगा खतरा?

भारत से इन 3 पड़ोसी देशों के लिए चलती हैं ट्रेनें, जानें बांग्लादेश-पाकिस्तान को जाती हैं कितनी रेलगाड़ियां

कौन है एशिया का बॉस? भारत-चीन के बीच कम हुआ पावर गैप, आर्थिक चुनौतियों के बावजूद PM मोदी का दमदार प्रदर्शन

2002 गोधरा कांड में अब तक कितने दोषियों को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत? जानें 2011 से अब तक की पूरी टाइमलाइन

Ayodhya Janakpur Train: नेपाल के लिए दूसरी ट्रेन बनी सरयू कमला एक्सप्रेस, जानें रूट, टिकट नियम, जरूरी दस्तावेज