पुणे केयरटेकर चोरी मामला, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे के मंगलवार पेठ में बुजुर्ग की सेवा के नाम पर चोरी, घरेलू कर्मचारी 77 हजार लेकर फरार

Pune Crime News: पुणे के मंगलवार पेठ में बीमार बुजुर्ग की देखभाल के लिए रखा नौकर अलमारी से 77 हजार रुपये का कैश और सामान लेकर फरार हो गया। समर्थ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

रूपम सिंह

Pune Caretaker Theft Case: पुणे शहर के मंगलवार पेठ इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहाँ एक बीमार बुजुर्ग की देखभाल करने के नाम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी ने ही घर की अलमारी साफ कर दी। आरोपी कर्मचारी बुजुर्ग की लाचारी का फायदा उठाकर घर से 70 हजार नकद और 7 हजार का कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो गया। इस संबंध में समर्थ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

अस्पताल से घर लौटते ही वारदात को दिया अंजाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता युवक के पिता पिछले कुछ समय से काफी बीमार चल रहे हैं। वे मंगलवार पेठ स्थित 'रणजीत कॉम्प्लेक्स सोसायटी' में रहते हैं। पिता की चौबीस घंटे देखभाल और सेवा के लिए परिवार ने हाल ही में एक पुरुष कर्मचारी को काम पर रखा था। परिवार को उम्मीद थी कि वह बुजुर्ग की अच्छे से देखभाल करेगा, लेकिन आरोपी किसी और ही इरादे से घर में दाखिल हुआ था।

सूने घर का फायदा उठाया और 77000 लेके हुआ चंपत

घटना के दिन जब परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे और घर में कोई नहीं था, तब आरोपी कर्मचारी ने अपनी असली करतूत दिखाई। उसने मौके का फायदा उठाकर अलमारी का ताला खोल दिया।

अलमारी में रखे 70,000 कैश और करीब ₹7,000 मूल्य का अन्य कीमती सामान बटोर कर वह घर से फरार हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी का फोन बंद आ रहा है और वह दोबारा काम पर भी नहीं लौटा।

समर्थ पुलिस ठाणे में केस दर्ज कर जांच शुरू

जब परिवार के लोग वापस लौटे, तो उन्हें अलमारी का ताला टूटा हुआ और सामान गायब मिला। पीड़ित परिवार ने तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। समर्थ पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले में चोरी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी विश्लेषण की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?