पुल ढहा (सौजन्य-एक्स) 
पुणे

Pune News: पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 6 की मौत, कई लोग बहे, मची अफरा-तफरी

णे जिले के मावल तालुका से एक चौंकाने और भयभीत करने वाली घटना घटी है। पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया है। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई।

प्रिया जैस

पुणे: पुणे जिले के मावल तालुका से एक चौंकाने और भयभीत करने वाली घटना घटी है। तालेगांव दाभाड़े कस्बे के नजदीक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंडमाला में इंद्रायणी नदी पर बने एक पुराने पुल के ढह जाने से रविवार को कई पर्यटकों के इंद्रायणी नदी में डूब जाने की आशंका है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार कई लोगों के बहने की संभावना है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढहने के बाद वहां 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने बताया की 5 से 6 लोगों को बचा लिया गया है।

हादसे का झकझोर देने वाला वीडियो

10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। 25 से 30 लोगों के बहने की संभावना जताई जा रही है।

हादसे की तस्वीरें

सीएम फडणवीस ने घटना का लिया जायजा

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र ने पुणे में ढहे इंद्रायणी पुल हादसे का जायजा लिया। सीएम फडणवीस ने कहा कि उन्होंने पुलिस आयुक्त और तहसीलदार से बात की है। उन्होंने कहा कि जख्मियों को अस्पताल में ले जाया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम लगातार फंसे हुए लोगों को बचाने लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, ग्रामीण, अग्निशमन विभाग और मावल वन्यजीव संरक्षण की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पिछले दो दिनों से मावल क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण इंद्रायणी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मिली जानकारी के अनुसार इंद्रायणी पुल को 2 से 3 महीने पहले बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद लोग पुल पर जमा थे।

बता दें कि कुण्डमाला एक पर्यटन स्थल है और इसे इंद्रायणी नदी के तेज रफ्तार के कारण इसे खतरनाक भी माना जाता है। मानसून के दौरान खासकर शनिवार, रविवार के दिन यह स्थान पर्यटकों से भरा होता है। इस स्थान पर नदी पर एक पुराना पुल है। इसकी मरम्मत भी नहीं की गई और बंद कर दिया गया था। आशंका जताई जा रही है कि पुल पर लोगों की भीड़ के कारण पुल टूट गया।

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल