निर्धारित समय से पहले भवन का उद्घाटन। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune News: निर्धारित समय से पहले भवन का उद्घाटन, समारोह में शामिल नहीं हो पाई मेधा कुलकर्णी, अजित पवार पर नाराज

ब्राह्मण समुदाय के लिए गठित महामंडल की सदस्य कुलकर्णी ने बताया कि हालांकि वह देर से नहीं आई थीं, फिर भी वह सुबह के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। पवार ने बाद में उद्घाटन पट्टिका के सामने कुलकर्णी के साथ फोटो खिंचवाई।

आंचल लोखंडे

पुणे: महायुती के भीतर फिर एक बार राष्ट्रवादी कांग्रेस और भाजपा के बीच 2  नेताओं में ठनी नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सदस्य मेधा कुलकर्णी ने ‘निर्धारित समय से पहले' पुणे के परशुराम आर्थिक विकास महामंडल के भवन का उद्घाटन किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को नाराजगी व्यक्त की है। बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस भवन का उद्घाटन किया।

ब्राह्मण समुदाय के लिए गठित महामंडल की सदस्य कुलकर्णी ने बताया कि हालांकि वह देर से नहीं आई थीं, फिर भी वह सुबह के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। पवार ने बाद में उद्घाटन पट्टिका के सामने कुलकर्णी के साथ फोटो खिंचवाई। कुलकर्णी ने संवाददाताओं को बताया कि वह निर्धारित समय सुबह साढ़े छह बजे से दस मिनट पहले ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई थीं, लेकिन तब तक उद्घाटन समारोह समाप्त हो चुका था।

पहले भी कुछ मौकों पर ऐसा ही हो चुका है

मेधा कुलकर्णी  ने कहा कि मैं थोड़ी परेशान थी, क्योंकि यह कार्यक्रम निर्धारित समय से काफी पहले हुआ। भाजपा नेता ने दावा किया कि इससे पहले भी कुछ मौकों पर उन्हें ऐसा ही अनुभव हुआ था, जब पवार किसी परियोजना का उद्घाटन करने वाले थे। महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 

एक समय निश्चित करें, चाहे वह सुबह का हो या रात का

मेधा ने कहा कि क्योंकि मैं आज मुख्य समारोह में हिस्सा नहीं ले पाई, इसलिए हम एक कोने में खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाते रहे। मैं उनसे अनुरोध करना चाहूंगी कि वे एक समय निश्चित करें, चाहे वह सुबह का हो या रात का। राज्य की ‘महायुति' सरकार ने राज्य में ब्राह्मण समुदाय की मदद के लिए परशुराम आर्थिक विकास महामंडल की स्थापना की है। उन्होंने एक बार फिर याद दिलाया कि‘महायुति' सरकार में भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना शामिल हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल