पुणे महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune के ऐतिहासिक पेठ इलाकों में भाजपा का दबदबा, वार्ड 25 में क्लीन स्वीप

Pune के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पेठ इलाकों में भाजपा ने एक बार फिर ताकत दिखाई है। वार्ड 25 में चारों सीटों पर जीत के साथ पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया कि परंपरागत इलाकों में उसका जनाधार बरकरार है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra News In Hindi: पुणे की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान माने जाने वाले पेठ इलाकों में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपना राजनीतिक वर्चस्व साबित कर दिया है।

पुणे महानगरपालिका चुनाव में प्रभाग क्रमांक 25, जिसमें सदाशिव पेठ, नारायण पेठ और शनिवार पेठ जैसे प्रतिष्ठित इलाके शामिल हैं, वहां भाजपा ने चारों सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है।

इस प्रभाग से भाजपा के राघवेंद्र (बापू) मानकर, स्वरदा बापट, कुणाल तिलक और स्वप्नाली पंडित ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से पराजित किया। चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया कि पेठ इलाकों में भाजपा की पारंपरिक पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है।

राघवेंद्र मानकर की रिकॉर्ड बढ़त

इस चुनाव का सबसे बड़ा आकर्षण राघवेंद्र (बापू) मानकर की जीत रही। उन्होंने करीब 28,610 वोटों की भारी बढ़त हासिल की, जिसे राज्य में इस चुनाव के सबसे बड़े जीत अंतर में से एक माना जा रहा है। उनकी जीत को स्थानीय मुद्दों पर सक्रियता और मतदाताओं से सीधे जुड़ाव का नतीजा बताया जा रहा है।

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाला प्रभाग

वार्ड 25 पुणे के सबसे महत्वपूर्ण इलाकों में गिना जाता है। इस क्षेत्र में श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर और केसरी वाड़ा जैसे ऐतिहासिक स्थल स्थित हैं। ऐसे इलाके में भाजपा की निर्णायक जीत को राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

भाजपा के लिए मनोबल बढ़ाने वाली जीत

पेठ इलाकों में मिली इस जीत से भाजपा का मनोबल काफी बढ़ा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह परिणाम संगठनात्मक मजबूती और मतदाताओं के भरोसे का प्रमाण है। वहीं विपक्षी दलों के लिए यह नतीजा आत्ममंथन का संकेत माना जा रहा है। पुणे मनपा चुनाव के ये नतीजे दिखाते हैं कि ऐतिहासिक इलाकों में भी मतदाता स्थिर नेतृत्व और स्पष्ट राजनीतिक दिशा को प्राथमिकता दे रहे हैं।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब