पुणे न्यूज (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

बारामती में लोगों ने ट्रैफिक पुलिस से की डिमांड, सख्त कार्रवाई की मांग

Pune News: पुणे के बारामती शहर के खंडोबानगर चौक में कुछ ही दिन पहले 1 दुखद हादसे में एक पिता और उसकी 2 छोटी बेटियों की मौत हो गई थी। जिसके बाद शहर के लोगों में जमकर गुस्सा हैं।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: बारामती शहर के खंडोबानगर चौक में हुए दुखद हादसे के बाद बारामती में ट्रैफिक जाम को लेकर काफी बहस हुई। कुछ सुधार हुए भी, लेकिन ऐसा लगता है कि लापरवाह वाहन चालक लाखों का जुर्माना भरने के बाद भी नियमों का पालन करने को तैयार नहीं हैं। इस कारण नागरिकों ने इन वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

खंडोबानगर हादसे में एक पिता और उनकी दो छोटी बेटियों की मौत के बाद नागरिकों में भारी गुस्सा था। इसके बाद बारामती में ट्रैफिक जाम की समस्या पर गहन चर्चा हुई, जिसमें लोगों ने कई सुझाव दिए, प्रशासन ने भी बदलाव लाने की कोशिश की, लेकिन ऐसा लगता है कि कुछ लापरवाह वाहन चालकों ने ठान लिया है कि वे किसी भी कीमत पर नियमों का पालन नहीं करेंगे।

बारामती ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक शाखा चंद्रशेखर यादव ने कहा है कि पुलिस अपना काम कर रही है। अगर नागरिक अनुशासन का पालन करें तो कार्रवाई की नौबत नहीं आएगी। ट्रैफिक को सुचारू बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है।

प्रशासन कर रही अपना काम

बारामती के डॉ अजिंक्य राजेनिंबालकर ने कहा है कि प्रशासन अपना काम कर रहा है। लेकिन अगर हर नागरिक यातायात नियमों का पालन करें तो स्थिति अपने आप सुधर जाएगी। गलत दिशा में वाहन चलाना, अचानक मुड़ना जैसी वीजों से बचना चाहिए।

कई सड़कें संकरी हैं और पार्किंग की जगह नहीं है। ऐसी सड़कों पर भी कई लापरवाह चालक अपनी गाड़ी बेफिक्र होकर खड़ी करके चले जाते हैं, जिससे यातायात जाम हो जाता है। पुलिस द्वारा जुर्माना लगाने के बाद भी वे नियमों का सम्मान करने को तैयार नहीं हैं। भले ही ऐसे वाहनों की तस्वीरें वायरल होने पर पुलिस जुर्माना लगाती है, लेकिन लगता है कि इन चालकों पर इसका कोई असर नहीं होता। नागरिक अब मांग कर रहे हैं कि ट्रैफिक पुलिस को नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन