बारामती में दर्दनाक सड़क हादसा ,(सोर्स- सोशल मीडिया)  
पुणे

बारामती और कलवण में भीषण सड़क हादसे: 2 सगे भाइयों समेत नवविवाहित दंपति की मौत; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Pune Baramati Road Accident: बारामती में बाइक फिसलने और ट्रक की टक्कर से 2 भाइयों की मौत, तो वहीं कलवण में भीषण हादसे में नवविवाहित दंपति की जान गई। हादसे सीसीटीवी में कैद।

रूपम सिंह

Pune Baramati Supe Chauphula Road Accident CCTV Footage: पुणे जिले के बारामती तहसील में सुपे-चौफुला मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से शेंडगेवाड़ी स्थित अपने घर लौट रहे थे। अहिल्यादेवी चौक के पास मोड़ लेते समय उनकी बाइक अचानक फिसल गई। इसी दौरान मोरगांव की ओर जा रहे एक मालवाहक ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एक ही परिवार के दो युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

हादसे का वीडियो जांच में अहम साक्ष्य

पुलिस ने दुर्घटना के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक के फिसलने के बाद ट्रक की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। पुलिस दुर्घटना के कारणों और ट्रक चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

कलवण में नवविवाहित दंपति की गई जान

उधर नासिक जिले के कलवण तहसील क्षेत्र में पिलकोस फाटा के पास मैक्सिमो वाहन और दोपहिया वाहन की आमने-सामने की टक्कर में नवविवाहित दंपति की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिनेश करण सिंह गावित और उनकी पत्नी कीर्ति दिनेश गावित के रूप में हुई है। हादसे में कीर्ति की बहन त्रिशा गावित गंभीर रूप से घायल हो गई।

रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जा रहे थे तीनों

जानकारी के अनुसार, दिनेश, उनकी पत्नी कीर्ति और उनकी साली त्रिशा गावित एक दोपहिया वाहन से प्रतापपुर में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान खामखेड़ा से पिलकोस की ओर आ रहे मैक्सिमो वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों घायलों को तत्काल कलवण उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दिनेश और कीर्ति को मृत घोषित कर दिया। त्रिशा का इलाज जारी है।

दो हादसों से शोक की लहर

बारामती और नासिक में हुए इन दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत से दोनों क्षेत्रों में शोक की लहर है। पुलिस ने दोनों मामलों में दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की आवश्यकता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट