उपमुख्यमंत्री अजित पवार (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

BJP के गढ़ चिंचवड़ में Ajit Pawar का जोरदार जनसंवाद, 3,000 शिकायतों में 1,200 का तुरंत समाधान

Ajit Pawar ने चिंचवड़ में जनसंवाद कर फुटपाथ पर खड़ी वाहनों और ट्रैफिक जाम पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 3,000 शिकायतों में 1,200 का तुरंत समाधान किया गया है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: उपमुख्यमंत्री और पालक मंत्री अजित पवार ने मनपा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि फुटपाथ पर वाहन खड़े करने से ट्रैफिक जाम बढ़ जाता है।

इसलिए फुटपाथ पर किसी की भी कार या वाहन खड़े हों तो कार्रवाई करे। उन्होंने कहा, हमारे (अधिकारियों) द्वारा खड़े किए गए वाहन भी हों तो उठाएं।बुधवार को अजित पवार का जनसंवाद कार्यक्रम चिंचवड विधानसभा क्षेत्र के रहाटणी में हुआ।

इस मौके पर मनपा आयुक्त श्रवण हर्डीकर, जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी, पीएमआरडीए आयुक्त योगेश म्हसे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटिल, मनपा के अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप जांभले-पाटिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ जनसंवाद कार्यक्रम दिनभर चला। इस दौरान समस्याएं लेकर आए नागरिकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

इससे पहले, पवार ने कुंजीर चौक, पिंपले सौदागर क्षेत्र में ट्रैफिक और सड़क समस्याओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और महावितरण से संबंधित शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

नागरिकों को होने वाली परेशानी को दूर करने और ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए संबंधित विभागों को तुरंत उपाय करने के निर्देश दिए। पवार ने कहा कि फुटपाथ पर वाहन खड़े किए जाते हैं, जिससे जाम बढ़ जाता है। कोई धौंस दिखाए तो किसी की नहीं सुननी है।

किसी की भी कार, वाहन खड़े हों तो कार्रवाई करनी है। हमारे द्वारा -खड़े किए गए वाहन भी हों तो उठाएं। आवास सोसायटी, झुग्गी पुनर्वास - परियोजनाओं में घर मिलने में देरी जैसे कई प्रश्न लेकर नागरिक जनसंवाद में पहुंचे थे। इस दौरान पवार संबंधित अधिकारियों को - मंच पर बुलाकर समस्याओं का हल करने का निर्देश देते नजर आए, चिंचवड में 'जनसंवाद' कार्यक्रम में 3,000 शिकायतें रखी गई, जहां 1200 शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया।

भाजपा के गढ़ में अजित पवार का कार्यक्रम

चिंचवड विधानसभा क्षेत्र को जगताप परिवार का यानी भाजपा का गढ़ माना जाता है। चिंचवड निर्वाचन क्षेत्र का गठन 2009 में हुआ था, तब से इस क्षेत्र पर जगताप परिवार का वर्चस्व रहा है। पूर्व विधायक लक्ष्मण जगताप इस क्षेत्र से तीन बार चुने गए थे, उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी अश्विनी जगताप चुनी गई।

इसके बाद 2024 के आम चुनावों में उनके भाई शकर जगताप चुने गए है। आगामी मनया चुनाथ को देखते हुए भाजपा के गढ़ में अजित पवार का जनसंवाद ही रहा है। चिंचवड के थोपटे लॉन्स में जनसंवाद कार्यक्रम में आए पवार का स्कूली छात्रों ने स्वागत किया। इस दौरान पवार ने छात्रों के साथ काफी बाते की। छात्रों ने अपने हाथों से बनाए गए सजावटी उपहार और एक पौधे का रोपा देकर अजित पवार का स्वागत किया।

कचरे की समस्या लेकर किसके पास जाएं?

  • उपमुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार सुबह पुणे शहर के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने शनिवार पेठ में मेट्रो के कामों का निरीक्षण किया। जब अजित पवार ने नागरिकों से संवाद किया तो कई नागरिकों ने उनके सामने शिकायतों की झड़ी लगा दी। नागरिकों ने अजित पवार के सामने समस्याएं रखीं। जैसे शनिवार पेठ इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लगता है। आवारा कुत्तों के कारण हमें अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ती है।
  • संभाजी बाग में बहुत गंदगी है और नदी के हिस्से को बेहतर बनाया जाना चाहिए, उसी समय एक वृद्ध महिला अजित पवार के पास आई और बोली, दादा, हमारे इलाके में कचरे की बहुत ज्यादा समस्या है। इसका प्रबंधन धंगेकर साहब को करने के लिए कहो। हम कहां जाएं? धंगेकर और रासने? इन दोनों को कचरे के बारे में नियोजन करने के लिए कहो। इतना सुनते ही उपस्थित लोगों में जोरदार हंसी गंज उठी।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह