पुणे में अजित पवार (सोर्सः सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune: कार्यालय बंद मिला तो भड़के अजित पवार, PA को लगाई फटकार, प्रशासनिक लापरवाही उजागर

Maharashtra News: पुणे में समीक्षा बैठकों के दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार को कार्यालय बंद मिला, जिससे वे नाराज हो गए। PA को फटकार लगाते हुए उन्होंने प्रशासनिक लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: महानगरपालिका चुनाव संपन्न होने के बाद अब जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की सरगर्मी तेज हो गई है। इसी पृष्ठभूमि में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार लगातार बैठकों का दौर कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठकें ले रहे हैं।

हालांकि, इसी दौरान पुणे में एक घटना सामने आई, जब उपमुख्यमंत्री अजीत पवार अपने निजी सहायक (पीए) पर नाराज़ होते दिखाई दिए। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार पुणे स्थित बारामती हॉस्टल परिसर में अपने कार्यालय में निधर्धारित बैठकों के लिए पहुंचे थे। लेकिन, उनके पहुंचने पर कार्यालय बंद पाया गया। कार्यालय बंद होने के कारण अजीत पवार को कुछ समय तक बाहर खड़े रहना पड़ा।

इतना ही नहीं, उनसे मिलने आए कार्यकर्ताओं को भी बाहर इंतजार करना पड़ा। यह स्थिति देखकर अजीत पवार खासे नाराज हो गए। कार्यालय बंद देखकर अजीत पवार ने अपने पीए से जवाब-तलब किया। उन्होंने कहा, "कार्यालय बंद क्यों है? क्या इसे खोला नहीं जाना चाहिए? लोग अंदर बैठेंगे नहीं क्या?" इस पर पीए ने सफाई देते हुए कहा कि वे दूसरी जगह बैठे हैं। इस जवाब से असंतुष्ट अजीत पवार ने दोबारा सवाल किया, "तो क्या यहां कोई परेशानी होती है?" और कड़े शब्दों में नाराजगी जताई।

प्रशासनिक लापरवाही उजागर

इसके बाद तुरंत कार्यालय खोला गया और निर्धारित बैठकों व अन्य कार्यों की शुरुआत की गई। इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है और इसे प्रशासनिक लापरवाही पर उपमुख्यमंत्री की सख्त नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है।

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा