अजित पवार (सौजन्य-एक्स) 
पुणे

हम भी बड़े चाचा के भतीजे...पुणे के चुनावी दंगल में अजित पवार ने भरी हुंकार, CM की आलोचना का दिया करारा जवाब

Pune Municipal Corporation: पुणे मनपा चुनाव 2026 के लिए अजित पवार ने भरी हुंकार। विरोधियों को दी खुली चुनौती, कोयता गैंग पर सख्ती और मुफ्त मेट्रो यात्रा का किया वादा। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

प्रिया जैस

Ajit Pawar: पुणे मनपा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। लेकिन इससे पूर्व चुनावी रणभेरी के दौरान डीसीएम अजित पवार ने विरोधियों को सीधे और कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए स्पष्ट कर दिया कि वे किसी भी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं। चंदननगर सब्जी मंडी में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने न केवल शहर के विकास का खाका खींचा, बल्कि अपने पारिवारिक और राजनीतिक रसूख का जिक्र करते हुए विरोधियों को ललकारा है।

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अजित जायर का हाथ कापने उम्मीदवारों का बचाव करते हुए और विरोधियों को संदेश देते हुए स्पष्ट कहा कि उनके उम्मीदवारों के काम में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पवार ने भारी हुंकार भरते हुए कहा, अगर मेरे उम्मीदवारों के आड़े कोई आया या उनके रास्ते में किसी ने कांटे बिछाने की कोशिश की, तो मैं उसे कतई नहीं छोड़ेंगा।

लोग याद रखें कि मैं भी बड़े चाचा (शरद पवार) का भतीजा हूं। उनका यह बयान सीधे तौर पर उन विरोधियों के लिए था जो चुनाव में उनके गुट के उम्मीदवारों को चुनौती दे रहे हैं। इस बयान के जरिए उन्होंने अपनी राजनीतिक विरासत और आक्रामक कार्यशैली का परिचय देते हुए समर्थकों में जोश भर दिया।

पुणे की मिट्टी और जनता का प्यार

अजित पवार ने अपने भाषण की शुरुआत पुणे के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव से की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे की मिट्टी से उपजी और यहीं की जड़ों से जुड़ी हुई पार्टी है। पुणे के नागरिकों ने हमेशा हमें अपना आशीर्वाद और भरपूर प्यार दिया है, यही कारण है कि हमारे मन में पुणे के प्रति एक विशेष लगाव और जिम्मेदारी का भाव है। उन्होंने हाल ही में वडगांव शेरी निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित अपने 'रोड शो' का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह का अभूतपूर्व और उत्साहपूर्ण प्रतिसाद जनता ने दिया है, वह यह साबित करता है कि जनता का भरोसा आज भी हमारे साथ है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे जनता के इस भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे।

कोयता गैंग और पब पर होगी कार्रवाई

शहर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि शहर में दहशत फैलाने वाली 'कोयता गैंग' के खिलाफ पुलिस को फ्री-हैंड दिया जाएगा और उनके खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई होगी जो नजीर बनेगी।

रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से चल रहे पब और क्लबों के खिलाफ भी उन्होंने कड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि इन्हें तुरंत बंद किया जाएगा। पवार ने चेतावनी दी कि जिन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियां या नशे का कारोबार चलता पाया जाएगा, वहां के संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया जाएगा और उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

माफियाओं का अंत और बुनियादी सुधार : DCM

शहर की बुनियादी समस्याओं पर प्रहार करते हुए अजित पवार ने 'टैंकर माफियाओं' के खिलाफ जंग का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को पानी के लिए माफियाओं के भरोसे छोड़ना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विकास कार्यों पर उन्होंने कहा कि केवल नदी सुधार योजना जैसी बड़ी परियोजनाओं से काम नहीं चलेगा, बल्कि पुणे की प्रथम प्राथमिकता शहर की जमीनी स्वच्छता और ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करना होनी चाहिए।

CM की आलोचना का जवाब

ट्रैफिक समस्या को सुलझाने के लिए अजित पवार ने मेट्रो और पीएमपीएल बसों में मुफ्त यात्रा देने की घोषणा की थी। इस घोषणा पर मुख्यमंत्री और विपक्षी नेताओं द्वारा की जा रही आलोचना का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह सेवा किसी नेता के घर की निजी संपत्ति नहीं है, बल्कि यह जनता के पैसे से बनी जनता की सेवा है।

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए पंजाब के CM भगवंत मान? अथॉरिटी ने काटा 50 हजार का चालान, AAP ने सरकार को घेरा