- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune Pimpri Chinchwad Election Bjp Ncp Post Poll Alliance Signal
पुणे: मनपा चुनाव के बाद बदलेंगे सत्ता समीकरण? सांसद सुनील तटकरे ने दिए भाजपा-एनसीपी गठबंधन के संकेत
- Written By: अंकिता पटेल
BJP NCP Alliance: पुणे और पिंपरी-चिंचवड मनपा चुनाव के बाद भाजपा और एनसीपी (अजीत पवार गुट) के बीच सत्ता साझा करने की संभावना है। सांसद सुनील तटकरे ने परिणामों के बाद गठबंधन के संकेत दिए।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स : सोशल मीडिया )
Pimpri Chinchwad Election: पुणे और पिंपरी-चिंचवड महानगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) भले ही स्वतंत्र रूप से चुनावी मैदान में उतरे हों, लेकिन नतीजों के बाद सत्ता के समीकरण बदल सकते हैं।
एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि चुनाव परिणाम आने के बाद विकास और सत्ता के लिए दोनों दलों के बीच गठबंधन की पूरी संभावना है।
पुणे में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तटकरे ने कहा, ‘नामांकन दाखिल करते समय जो राजनीतिक माहौल था, वह अब पूरी तरह बदल चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में जल संसाधन विभाग के कार्यालयों को हटाने पर बढ़ा विवाद, राकांपा नेता ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
पुणे के अप्पा बलवंत चौक पर उमड़ी भीड़; स्कूल सामग्री 30% महंगी होने से बिगड़ा अभिभावकों का बजट
नागपुर 11वीं एडमिशन का पहला चरण खत्म, 5 जून से फॉर्म में गड़बड़ी पर शिक्षा विभाग का परिपत्र जारी
‘उड़ता महाराष्ट्र’, नशे की चपेट में डूबा राज्य, बंद पड़ी फैक्ट्रियां बन रही ड्रग्स बनाने का अड्डा
चुनावी नतीजों के आधार पर ही भविष्य का फैसला लिया जाएगा।’ उनके इस बयान को भाजपा के साथ संभावित गठबंधन की सुगबुगाहट के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर और शहर अध्यक्ष प्रदीप देशमुख भी उपस्थित थे।
महायुति के घटक दलों के अलग-अलग चुनाव लड़ने पर तटकरे ने स्पष्ट किया कि परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेना ही असली राजनीतिक कौशल है, जो अजीत पवार के पास है।
हम 2029 तक भाजपा के साथ रहेंगे
तटकरे ने कहा कि अजीत दादा का पुणे और पिंपरी-चिंचवड के विकास में ऐतिहासिक योगदान रहा है। गठबंधन के इतिहास पर चर्चा करते हुए उन्होंने याद दिलाया कि 2014 से लेकर अब तक कई मौकों पर भाजपा और एनसीपी के बीच सहयोग की स्थिति बनी है। तटकरे ने घोषणा करते हुए कहा, ‘हमने सामूहिक रूप से भाजपा के साथ जाने का निर्णय लिया है और हम 2029 तक भाजपा के साथ रहेंगे।
विलय का निर्णय शरद पवार को लेना है
दोनों एनसीपी गुटों के विलय के सवाल पर तटकरे ने कहा कि यह एक गंभीर विषय है और इसका निर्णय शरद पवार गुट को लेना चाहिए, चुनाव में हो रहे आरोप-प्रत्यारोपों को उन्होंने चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बताया।
यह भी पढ़ें:-पुणे मनपा चुनाव: प्रचार के आखिरी दिन CM फडणवीस और अजीत पवार में जुबानी जंग, सियासी पारा हाई
तटकरे ने दावा किया कि एनसीपी के पास वर्तमान में नगर पालिका चुनावों के बाद 1,100 नगरसेवक और 30 नगराध्यक्ष हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी पार्टी को उम्मीद से अधिक सीटें मिलेंगी, क्योंकि वर्तमान दौर में किसी एक पार्टी के लिए पूर्ण बहुमत पाना कठिन है।
Pune pimpri chinchwad election bjp ncp post poll alliance signal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में जल संसाधन विभाग के कार्यालयों को हटाने पर बढ़ा विवाद, राकांपा नेता ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
Jun 04, 2026 | 03:29 PMपटना कोचिंग वॉर में नया ट्विस्ट: वायरल वीडियो के बाद खान सर के दो गार्ड्स पुलिस हिरासत में, फायरिंग का है आरोप
Jun 04, 2026 | 03:20 PMMP News: ईरान-अमेरिका तनाव की आग में झुलसा उज्जैन का परिवार, कुवैत एयरपोर्ट हमले में मंजूर अहमद की दर्दनाक मौत
Jun 04, 2026 | 03:18 PMसंविधान विशेषज्ञ डॉ. सुभाष सी. कश्यप का निधन, 97 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Jun 04, 2026 | 03:18 PMUKSSSC Recruitment 2026: 90 पदों पर निकली भर्ती, कृषि ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका
Jun 04, 2026 | 03:11 PMदिल्ली-NCR में भारी बारिश… तूफानी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, दिन में ही हो गई रात!
Jun 04, 2026 | 03:10 PMपुणे के अप्पा बलवंत चौक पर उमड़ी भीड़; स्कूल सामग्री 30% महंगी होने से बिगड़ा अभिभावकों का बजट
Jun 04, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM
बचाने कोई नहीं आया…मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड का खौफनाक सच, चश्मदीदों ने बताई पूरी घटना- VIDEO
Jun 04, 2026 | 01:39 PM
21 मौतों का जिम्मेदार कौन? BNB के नाम पर चल रहा था मौत का होटल, दिल्ली अग्निकांड हादसे के बाद उठे सवाल
Jun 03, 2026 | 10:28 PM
वाराणसी में आधी रात चला CM योगी का बुलडोजर, काशी रेलवे स्टेशन परिसर से मजार और मस्जिद पूरी तरह जमींदोज- VIDEO
Jun 03, 2026 | 10:14 PM
UP पुलिस का महा-ऑपरेशन, 453 बंधकों को आजाद कर भेजा गया नेपाल; लोग बोले- थैंक यू योगी जी, VIDEO वायरल
Jun 03, 2026 | 10:11 PM
Exclusive: प्रयागराज में सील हुआ Exampur कोचिंग, तो क्यों रो पड़े विवेक सर? खास इंटरव्यू में किया खुलासा
Jun 03, 2026 | 09:58 PM












