ऐश्वर्या पठारे (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune News: महिलाओं के लिए हेल्थ-सेफ्टी एजेंडा, ऐश्वर्या पठारे ने जारी किया वुमन प्लान

Pune Municipal Corporation Election में वार्ड 3 से बीजेपी प्रत्याशी ऐश्वर्या पठारे ने महिलाओं की हेल्थ, सेफ्टी और सशक्तिकरण पर आधारित अलग मैनिफेस्टो जारी किया।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election: पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं और सभी वार्डों में प्रचार तेज हो गया है।

इसी बीच वार्ड नंबर 3 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ऐश्वर्या सुरेंद्र पठारे ने महिलाओं के लिए एक स्वतंत्र और समर्पित मैनिफेस्टो जारी कर चुनावी माहौल में अलग पहचान बना ली है।

यह इंडिपेंडेंट वुमन मैनिफेस्टो चार अहम बिंदुओं-महिलाओं की हेल्थ, सेफ्टी, स्किल डेवलपमेंट और ओवरऑल एम्पावरमेंट-पर आधारित है। इसे खासतौर पर लोहेगांव और वाघोली जैसे तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरतों और समस्याओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

सिर्फ घोषणा नहीं, ज़मीनी अमल का दावा

ऐश्वर्या पठारे ने साफ किया कि यह मैनिफेस्टो केवल कागज़ी वादों तक सीमित नहीं रहेगा। चुने जाने के बाद इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। महिलाओं की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने, सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने, स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने और आर्थिक-सामाजिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न गतिविधियां लागू करने का भरोसा उन्होंने दिया है।

पेशेवर सोच ने खींचा ध्यान

आईटी सेक्टर में अनुभव रखने वाली ऐश्वर्या पठारे ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि वे नगरसेवक की पारंपरिक भूमिका के बजाय वार्ड की “प्रोजेक्ट मैनेजर” के रूप में काम करेंगी। यही आधुनिक और पेशेवर सोच उनके प्रचार अभियान को अलग बनाती है।

‘100 दिन, 100 काम’ का संकल्प

कैंपेन के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ‘100 दिन, 100 काम’ कॉन्सेप्ट को स्थानीय स्तर पर लागू करने का वादा किया है। पहले 100 दिनों में 100 ठोस काम पूरे करने की प्राथमिक सूची भी मतदाताओं के सामने रखी गई है।

पूर्वी पुणे में महिलाओं के लिए नई दिशा

येरवडा, वाघोली, लोहेगांव, चंदननगर और खराडी जैसे पूर्वी पुणे के तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में महिलाओं की भागीदारी को विकास की मुख्यधारा में लाना इस मैनिफेस्टो का प्रमुख उद्देश्य बताया जा रहा है।

अब फैसला मतदाताओं के हाथ

महिला-केंद्रित अलग मैनिफेस्टो के चलते वार्ड नंबर 3 का चुनाव और दिलचस्प हो गया है। अब यह देखना अहम होगा कि क्या मतदाता आधुनिक सोच और ठोस एजेंडे के साथ खड़ी उम्मीदवार को अपना समर्थन देते हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए