File Photo 
पुणे

एयर इंडिया की अहमदाबाद-पुणे के बीच पहली डायरेक्ट फ्लाइट होगी शुरू

सुधीर देशमुख

पुणे: भारत की अग्रणी हवाई सेवा एयर इंडिया (Air India) ने अहमदाबाद (Ahmedabad) और पुणे (Pune) के बीच अपनी पहली डायरेक्ट फ्लाइट (First Direct Flight) 20 अगस्त 2022 से शुरू करने की घोषणा की है। भारत के दो स्मार्ट शहर कारोबार और शिक्षा के केंद्रों के रूप में तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।

अहमदाबाद और पुणे के बीच हवाई कनेक्टिविटी की लगातार बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए एयर इंडिया ने इस नए रूट को अपने नेटवर्क में शामिल किया है।

 हवाई यात्रा समय तकरीबन 85 से 95 मिनटों का होगा

एयर इंडिया की फ्लाइट 0481 अहमदाबाद हवाई अड्डे से सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान करेगी और पुणे हवाईअड्डे पर दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। एयर इंडिया की फ्लाइट 0482 पुणे हवाई अड्डे से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर प्रस्थान करेगी और अहमदाबाद हवाई अड्डे पर दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी। इन दो शहरों के बीच का हवाई यात्रा समय तकरीबन 85 से 95 मिनटों का होगा।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज