एयर इंडिया एक्सप्रेस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
पुणे

एयर इंडिया एक्सप्रेस की पुणे से अमृतसर के लिए सीधी उड़ान शुरू; रोजाना सिर्फ 2 घंटे 50 मिनट में सफर होगा पूरा

Pune Airport News: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पुणे और अमृतसर के बीच नई दैनिक सीधी उड़ान सेवा शुरू की है। यह विमान रोज रात 1:20 बजे पुणे से चलकर सुबह 4:10 बजे अमृतसर पहुंचेगा।

रूपम सिंह

Air India Express Pune Amritsar: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पुणे और अमृतसर के बीच नई दैनिक सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। 15 जून को पहली उड़ान के प्रस्थान के साथ इस सेवा का औपचारिक शुभारंभ हुआ। नई उड़ान सेवा से महाराष्ट्र के प्रमुख शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक केंद्र पुणे तथा पंजाब की आध्यात्मिक राजधानी अमृतसर के बीच यात्रा पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक हो गई है।

एयरलाइन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह उड़ान प्रतिदिन रात 1:20 बजे पुणे से रवाना होकर सुबह 4:10 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वहीं वापसी में विमान सुबह 5:00 बजे अमृतसर से उड़ान भरकर 7:50 बजे पुणे पहुंचेगा। इस नई सेवा से दोनों शहरों के बीच सीधे हवाई संपर्क को मजबूती मिलेगी और यात्रा का समय भी कम होगा।

एयर इंडिया एक्सप्रेस का कहना है कि यह उड़ान विशेष रूप से तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, विद्यार्थियों और व्यावसायिक यात्रियों के लिए लाभदायक साबित होगी। अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा, वहीं शिक्षा और व्यापारिक गतिविधियों के लिए दोनों राज्यों के बीच आवागमन भी आसान होगा।

यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

नई सेवा के शुरू होने के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस अब पुणे से प्रति सप्ताह लगभग 105 उड़ानें संचालित कर रही है, जो देश के 12 प्रमुख गंतव्यों को जोड़ती हैं। दूसरी ओर, अमृतसर से एयरलाइन की 24 साप्ताहिक उड़ानें संचालित की जाएंगी, जिससे उत्तर और पश्चिम भारत के बीच हवाई संपर्क और मजबूत होगा।

एयरलाइन ने बताया कि यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ गर्म भोजन, प्राथमिकता सेवाएं और भारतीय आतिथ्य का विशेष अनुभव प्रदान किया जाएगा। कंपनी का मानना है कि नई उड़ान सेवा से पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा तथा दोनों पुणे शहरों के बीच लोगों की आवाजाही में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

इस नई पहल को क्षेत्रीय हवाई संपर्क विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे पुणे और अमृतसर के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ