एम्स नागपुर आईआईआईटी पुणे समझौता  फोटो सोर्स- नवभारत
पुणे

AIIMS नागपुर और IIIT पुणे में करार, अब AI और मेडिकल डेटा से होगा बीमारियों का निदान

AIIMS Nagpur IIIT Pune MoU Project: AIIMS नागपुर और IIIT पुणे के बीच समझौता। मेडिकल डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल डायग्नोस्टिक्स और तकनीक आधारित इलाज पर होगा संयुक्त काम।

रूपम सिंह

Highlights

  • AIIMS नागपुर और IIIT पुणे के बीच शोध और शिक्षा के लिए MoU।

  • मेडिकल डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल डायग्नोस्टिक्स पर होगा काम।

  • विद्यार्थियों को संयुक्त इंटर्नशिप, प्रशिक्षण और रिसर्च के अवसर मिलेंगे।

AIIMS Nagpur IIIT Pune MoU Healthcare Technology: चिकित्सा और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नागपुर और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), पुणे ने हाथ मिलाया है।

दोनों संस्थानों के बीच स्वास्थ्य शिक्षा, अध्यापन, प्रशिक्षण, अनुसंधान और जनसंपर्क गतिविधियों में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस साझेदारी से चिकित्सा और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नई तकनीकों के विकास के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

मेडिकल रिसर्च के लिए संयुक्त परियोजनाएं

इस समझौते के तहत दोनों संस्थान संयुक्त शोध परियोजनाएं शुरू करेंगे और इनके लिए बाहरी वित्तीय एजेंसियों से अनुदान प्राप्त करने के प्रस्ताव भी तैयार करेंगे। इसके अलावा डिग्री, सर्टिफिकेट और विशेष जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम विकसित करने पर सहमति बनी है। स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए दोनों क्षेत्रों में हो रहे नए शोध और तकनीकी प्रगति से जुड़े माइक्रो-स्पेशलाइजेशन तथा माइक्रो-क्रेडिट पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।

विद्यार्थियों को मिलेंगे इंटर्नशिप और प्रशिक्षण के अवसर

समझौते में दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए संयुक्त इंटर्नशिप, फैकल्टी और चिकित्सा विशेषज्ञों का आदान-प्रदान तथा वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रयोगशालाओं और डेटा का साझा उपयोग भी किया जाएगा। हालांकि, इस दौरान डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन अनिवार्य होगा। इसके साथ ही संयुक्त व्याख्यान, सेमिनार, वैज्ञानिक सम्मेलन और शोध प्रबंधों के संयुक्त मार्गदर्शन की व्यवस्था भी की जाएगी।

प्रयोगशालाओं और डेटा का होगा साझा उपयोग

IIIT पुणे के निदेशक डॉ. (प्रो.) विनीत कंसल ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था तेजी से डेटा, उपकरणों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों पर निर्भर हो रही है।

भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धियां इंजीनियरों और डॉक्टरों के संयुक्त प्रयासों से हासिल होंगी। इस साझेदारी से विद्यार्थियों और शिक्षकों को वास्तविक चिकित्सा चुनौतियों पर काम करने तथा मरीजों तक उपयोगी तकनीक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

डॉक्टरों और इंजीनियरों के सहयोग पर जोर

वहीं, AIIMS नागपुर के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ डॉ. (प्रो.) प्रशांत पी. जोशी ने कहा कि डिजिटल डायग्नोस्टिक्स और डेटा आधारित मरीजों की देखभाल के कारण चिकित्सा क्षेत्र में तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है। IIIT पुणे के साथ सहयोग से संस्थान के डॉक्टरों और शोधकर्ताओं को कंप्यूटिंग एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र की विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा।

हेल्थकेयर में नए शोध को मिलेगा बढ़ावा

दोनों संस्थानों की यह साझेदारी मेडिकल डेटा एनालिटिक्स, हेल्थकेयर इंफॉर्मेटिक्स और तकनीक आधारित रोग निदान जैसे क्षेत्रों में नए शोध के अवसर उपलब्ध कराएगी। साथ ही इंजीनियरिंग और चिकित्सा के समन्वय से विद्यार्थियों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

 - नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल

Priya Saroj Net Worth: सांसद प्रिया सरोज कितनी संपत्ति की मालिक हैं? क्रिकेटर रिंकू सिंह की बनेंगी पत्नी

Microsoft Outage के बाद हैकर्स हुए एक्टिव, फर्जी ईमेल भेजकर पासवर्ड चुराने की कोशिश; कंपनी ने किया अलर्ट