अदाणी स्मार्ट मीटर (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune: बिजली विभाग की दबंगई! पुरंदर में नागरिकों को धमकाकर लगाए जा रहे Adani मीटर

Purandar में बिजली विभाग के अधिकारियों पर लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। दरअसल, यहां बिजली विभाग पर जबरदस्ती अदाणी ग्रुप कंपनी के स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप लगाया जा रहा है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुरंदर तालुका में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों की मनमानी जारी है। यहां अदाणी ग्रुप कंपनी के स्मार्ट मीटर लगाने की जबरदस्ती की जा रही है। बंद पड़े घरों के मीटर उनकी मर्जी के बिना ही बदले जा रहे हैं।

इतना ही नहीं जब अधिकारियों से इस बारे में सवाल किया जाता, तो वे कहते हैं कि आपको जो करना है, कर लो। इस तरह की धमकी दी जा रही है। इसे लेकर किसानों में भारी असंतोष फैल गया है। पुरंदर तालुका में विद्युत वितरण विभाग की मनमानी किसानों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है।

बिजली कटौती का कोई निश्चित समय तय नहीं है। किसानों को बिना किसी सूचना के कभी भी बिजली काट दी जाती है। मनमाने ढंग से बिलों की वसूली की जाती है और बड़े उद्योगपतियों से हफ्ता लेकर उन्हें बिजली चोरी में मदद करने जैसे काम चल रहे हैं।

यदि सामान्य नागरिक किसी मजबूरी के कारण एक या दो बिलों का भुगतान नहीं कर पाते हैं तो उनकी बिजली तुरंत काट दी जाती है और बिजली बहाल करने के लिए मीटर जोड़ने के लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है। जबकि होटल संचालकों और बड़े व्यापारियों पर कोई नियम लागू नहीं होता है।

हमने ये मीटर नहीं लगाए है

बल्कि सासवड विभाग विद्युत वितरण कंपनी उप-कार्यकारी अधिकारी गणेश चांदणे ने कहा है कि कंपनी के कर्मचारियों ने लगाए है। मीटर बदलने की प्रक्रिया से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। अगर आपकी कोई शिकायत है तो वह अदाणी कंपनी से करें, लगाए गए मीटर हम नहीं बदलेंगे। आपको जो कार्रवाई करनी है, पुलिस स्टेशन में जो मामले दर्ज करने हैं, आप खुशी से करें,

सभी मीटरों को बदलने की तत्परता

पुरंदर के विद्युत वितरण विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान शुरू किया गया है। इसमें बिजली उपभोक्ताओं के वर्तमान में उपयोग किए जा रहे मीटरी को बदलकर अदानी कंपनी के नए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। वास्तविकता यह है ककि सरकार ने खुद यह घोषित किया है कि मीटर तभी बदला जाना बाहिए जब ग्राहक का मीटर खराब हो या उसने नया मीटर बदलने की मांग की हो, लेकिन तालुका में कंपनी के कर्मचारी सरकारी अधिकारियों के सहयोग से मनमाने ढंग से सभी मीटरों को बदलते हुए दिखाई दे रहे है।

हमें फर्क नहीं पड़ता

अदाणी कंपनी का मीटर बदलने वाले कर्मचारी यश कोलते ने ती नागरिकों की मीटर बदलने का कारण बताते हुए हद ही कर दी है। जब नागरिको ने पूछा कि हमारी अनुमति के बिना मीटर क्यों बदले गए और हमारे पुराने मीटर वापस लगा दें। तो उसने उदंडतापूर्ण जवाब दिया कि एक बार मीटर लगाने के बाद हम उसे वापस नहीं बदलते। आपको जिसे बताना है, बता दो, हम अस्थायी नहीं, स्थायी कर्मचारी है।

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद