पुणे में महिला पत्रकार के साथ हुई बदसलूकी (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

गणेशोत्सव ने उड़ायी प्रशासन की तैयारियों की धज्जियां, महिला पत्रकार के साथ हुई बदसलूकी

पुणे में गणेशोत्सव के दौरान कई अप्रिय घटनाएं घटित हुई है। शनिवार को गणेश विसर्जन के जुलूस के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी और मारमीट की घटना का मामला सामने आया है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: गणपति उत्सव का 10 दिन तक चला उत्साह गणपति के विसर्जन के साथ ही समाप्त हो गया है। अब शहर में गणपति विसर्जन के दौरान हुई अनुचित घटना पर चर्चा शुरू हो गई है।

शनिवार को विसर्जन के दौरान जिस तरह से पत्रकारों से बदसलूकी, महिला पत्रकार से छेड़छाड़ और मारपीट की घटना हुई उसने गणेशोत्सव के उत्साह को कम कर दिया है। श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपती मंदिर परिसर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान शनिवार शाम 7 से 8 बजे के बीच पत्रकारों के साथ गंभीर घटनाएं हुईं।

आरोप है कि त्रिताल ढोल-ताशा पथक के एक सदस्य ने महिला पत्रकार के साथ अश्लील हरकत की और उनके सहकर्मी पत्रकार से मारपीट की। इस नोकझोक और धक्का-मुक्की में पत्रकार सड़क पर गिर पड़े और उनका चश्मा टूट गया। इसकी वजह से आंख में चोट तो लगी, लेकिन उनकी आंखें बाल बाल बच गई।

विरोध करने पर महिला को धमकाया गया

इस मामले में महिला पत्रकार ने फरासखाना पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसी तरह से कई स्थानों से पुलिस के सामने पत्रकारों के साथ धक्का मुक्की करने और बदसलूकी की शिकायत सामने आई है। घटना के समय महिला पत्रकार और उनके सहकर्मी न्यूज कवर करने के लिए मौजूद थे। इसी दौरान त्रिताल पथक के कुछ सदस्यों ने महिला के मार्ग में बाधा डाली और उनके शरीर को गलत तरीके से टच किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उन्हें धमकाया गया।

फरासखाना पुलिस स्टेशन में शिकायत

सहकर्मी पत्रकार को सड़क पर गिराकर उनसे मारपीट की गई। महिला पत्रकार ने इस घटना की जानकारी पास ही मौजूद पुलिसकर्मियों को दी लेकिन पुलिसकर्मियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बाद में 112 हेल्पलाइन पर संपर्क कर मदद मांगी गई और फरासखाना पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। विसर्जन जुलूस के बंदोबस्त में व्यस्त होने के कारण खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। लक्ष्मी रोड पर विसर्जन जुलूस को कवर करने गए फोटो पत्रकारों के साथ भी त्रिताल पथक के सदस्यों ने धक्का दिया।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में 1 की मौत, कई दबे, मौके पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता

मैं बेरोजगार हूं, काम दे दो... अमेठी में चुनाव हारते ही स्मृति ईरानी ने किसे किया था फोन; जानें पूरी कहानी

Delhi Satya Niketan: बिल्डिंग गिरने के बाद मलबे से आ रही थीं मदद की आवाजें, देखें हादसे की 10 भयावह तस्वीरें

पूरा शरीर अंदर, सिर्फ सिर बाहर...दिल्ली हादसे का खौफनाक VIDEO आया सामने

Gen Z आंदोलन के बाद DUSU Election 2026, कब होगा मतदान, जानें क्या होंगे बड़े मुद्दे और किसके बीच होगी टक्कर?