Photo: @ANI/ Twitter (file) 
पुणे

पिंपरी-चिंचवड़ में 42 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने किया इतने लोगों को गिरफ्तार

प्रभाकर दुबे

पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस (Pimpri-Chinchwad Police) ने दो अलग-अलग कार्रवाईयों में साढ़े 10 लाख रुपए मूल्य का 42 किलो गांजा (Ganja) बरामद किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल (Anti Narcotics Cell) ने भोसरी में 8 लाख रुपए के 32 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। वहीं एक अलग ऑपरेशन में म्हालुंगे एमआईडीसी पुलिस (Mhalunge MIDC Police) ने वासुली फाटा में एक आरोपी के पास से ढाई लाख रुपए का 10 किलो गांजा बरामद किया है। 

भोसरी में एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई में संजय मोहन शिंदे (36) को गिरफ्तार कर उसके साथ सुरज झंजाल नामक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस नाईक विजय दौंडकर ने भोसरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस टीम को संजय शिंदे के भोसरी गांवठान की लक्ष्मीपूर्ति चाल में गांजा स्टॉक कर रखने की जानकारी मिली। इसके अनुसार उसे हिरासत में लेकर एक कमरे में छिपा कर रखे 31 किलो 268 ग्राम गांजा बरामद किया। इसका मूल्य करीबन आठ लाख रुपए है। यह स्टॉक संजय ने सूरज झंझाल से हासिल करने की बात सामने आने के बाद पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई है।

पुलिस को मिली मुखबिर से खबर 

महालुंगे एमआईडीसी पुलिस की कार्रवाई में रवींद्र काशीराम राठोड (38) नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके साथ विकास बधाले और पठारे नामक दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस अमलदार शरद खैरे ने महालुंगे एमआईडीसी थाने में तहरीर दी है। पुलिस को वासुली फाटा के एक होटल के सामने एक व्यक्ति गांजा के साथ आने की खबर मुखबिर से मिली। इसके अनुसार जाल बिछाकर रवींद्र राठोड को हिरासत में लिया गया। तलाशी में उसके पास से दो लाख 52 हजार 600 रुपए का 10 किलो 104 ग्राम गांजा और 30 हजार रुपए की एक दोपहिया बरामद की गई है। उसने यह गांजा विकास और पठारे से हासिल करने की जानकारी सामने आई है। तदनुसार उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू की गई है। इन दोनों कार्रवाइयों को मंगलवार को अंजाम दिया गया है। 

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग