पुणे मौसम (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune News: Pune में 28 मिमी बारिश से ही शहर जलमग्न, PMC के दावों की पोल खुली

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश ने सभी इलाकों में तबाही मचा दी है। लगातार 2 दिनों तक हुई बारिश ने Pune को बुरी तरह से प्रभावित किया है। 3 घंटे की ही बारिश में शहर के रास्तों पर पानी भर गया।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: लगातार दूसरे दिन यानी सोमवार के बाद मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने पुणे शहर को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है और मानसून पूर्व के तमाम दावा फिर से खोखला साबित हुआ है।

मंगलवार की दोपहर 3 घंटे लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख चौक, मुख्य मार्ग और गलियों में पानी भर गया। निचले इलाकों में घुटने तक पानी जमा हो गया जिससे यातायात टप्प पड़ गई।

नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा इस स्थिति ने पुणे महानगरपालिका द्वारा बारिश से पहले और बरसात के दौरान किए गए करोड़ों रुपये के गटर और चेंबर सफाई कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और सवाल पैदा कर दिया है कि इतनी खर्च की गई रकाम आखिर जाती कहां है। हर साल बारिश में इसी तरह से घुटनों तक पानी भरना, जगह जगह जाम लगना जीर जनजीवन का अस्त-व्यस्त हो जाना हर साल की बात बन चुकी है।

नियमित सफाई कराई जा रही है

पुणे मनपा के मलनिस्सारण विभाग के मुख्य अभियंता जगदीश खानोरे ने कहा है कि जिन जगहो पर पानी जमा होता है वहां तत्काल टीम भेजी जाती है। ठेकेदारों को अपनी जिम्मेदारी निभाने के आदेश दिए गए है।

28 मिमी बारिश में ही शहर बेहाल

मनपा के अनुसार मंगलवार दोपहर 12 से 3 बजे के बीच शहर में औसतन 28 मिलीमीटर बारिश रिवरेंड की गई भवानी पेट, कोबलड और कसा पेट क्षेत्रीय कार्यालयों की सीमा में तो १० निीतक बारिश रिकॉर्ड की गई सवाल यह है कि इतनी कम नात्रा की बालिया में ही शहर जलमग्न यों ही सर है? बारिश के दौरान कई जगहों पर गटर के ढक्कन उखड़ने से उसका पानी सड़कों पर बहने लगा। जगहों पर ती नालों से गदा मैला मिला हुआ पानी सड़कों पर फैल गया। कई हिस्सों में पेवर के दवशनों पर मिट्टी, लकड़ी फकर और प्लास्टिक का करारा अटक जाने से निकाली पूरी तरह से प्रभावित हो गई थी।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना