मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

Pune Mumbai Expressway का ‘मिसिंग लिंक’ तैयार, जल्द खुलेगा ट्रैफिक के लिए

Pune Mumbai Expressway पर ‘मिसिंग लिंक’ परियोजना अंतिम चरण में पहुंच गई है। जल्द शुरू होने पर घाट सेक्शन का जाम खत्म होगा और यात्रियों का समय 20-30 मिनट तक बचेगा।

अपूर्वा नायक

Pune Mumbai Expressway Missing Link: पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बहुप्रतीक्षित ‘मिसिंग लिंक’ परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस परियोजना का मुख्य संरचनात्मक कार्य पूरा हो चुका है और अब सड़क पर अंतिम कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

परियोजना के तहत फिलहाल सड़क पर डामरीकरण और लेन मार्किंग का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। यह परियोजना आधुनिक इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण मानी जा रही है, जिसमें ऊंचे पुल और अत्याधुनिक सुरंगों का निर्माण किया गया है।

लोड टेस्टिंग और सुरक्षा जांच शुरू

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के इंजीनियरों द्वारा पुलों और सुरंगों की ‘लोड टेस्टिंग’ की जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सड़क भारी ट्रैफिक का दबाव सुरक्षित रूप से झेल सके।

Pune Mumbai Expressway से घाट सेक्शन में जाम से मिलेगी राहत

इस ‘मिसिंग लिंक’ के शुरू होने से एक्सप्रेसवे के घाट सेक्शन में लगने वाले ट्रैफिक जाम और खतरनाक मोड़ों से राहत मिलेगी। इससे यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगी।

20-30 मिनट तक समय की बचत

अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना के चालू होने के बाद पुणे और मुंबई के बीच यात्रा समय में 20 से 30 मिनट तक की कमी आएगी। इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि ईंधन की भी बचत होगी।

जल्द आम जनता के लिए खुलेगा मार्ग

अधिकारियों का दावा है कि अगले कुछ हफ्तों में इस परियोजना को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके शुरू होते ही महाराष्ट्र की परिवहन व्यवस्था को एक नई गति मिलने की उम्मीद है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज