रोहिणी खडसे, प्रांजल खेवलकर (pic credit; social media) 
महाराष्ट्र

पति के बचाव में उतरी NCP नेता रोहिणी खडसे, बोलीं- मुझे कानून पर पूरा भरोसा

Maharashtra News: पुणे रेव पार्टी में प्रांजल खेवलकर की गिरफ्तारी पर पत्नी रोहिणी खडसे ने अपने एक्स अकांउट पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि मुझे कानून और पुलिस व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

सोनाली चावरे

Pune Rave Party: पुणे रेव पार्टी में प्रांजल खेवलकर की गिरफ्तारी पर एनसीपी (SP) की महिला प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने एक्स पोस्ट किया है। एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, मुझे कानून और पुलिस व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। समय ही हर समस्या का हल है। सही समय पर सच्चाई सामने आ ही जाएगी, जय महाराष्ट्र। इस एक्स पोस्ट में रोहिणी ने अपने पति के साथ एक तस्वीर लगाई है।

दरअसल, पुणे में हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर और मशहूर सट्टेबाज निखिल पोपटा समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। होटल से शराब, हुक्का, हुक्का बनाने का सामान, गांजा और कोकीन जैसे पदार्थ जब्त किए गए थे। पुणे पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार तड़के करीब 3:30 बजे कार्रवाई की और खराड़ी इलाके में स्थित अजूर सुइट होटल, स्टे बर्ड में चल रही ड्रग पार्टी पर कार्रवाई करते हुए पांच पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया।

पांच लोगों पर पहले से केस दर्ज

फ्लैट में तीन अन्य महिलाएं भी थीं, जो मौके से फरार हो गईं। उनकी तलाश की जा रही है। हिरासत में ली गईं दो युवतियां कॉलेज पास आउट हैं, और पांच लोगों में से एक पर पहले भी जुआ खेलने का केस दर्ज है, जबकि दो डॉक्टर हैं। एक अन्य के बैकग्राउंड की जांच की जा रही है। पुणे पुलिस की अपराध शाखा को इस पार्टी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की और पार्टी स्थल पर छापा मारा।

एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर के नाम पर हो रही थी पार्टी

पुणे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्टे बर्ड होटल के कमरा नंबर 101 और 102 में रेव पार्टी चल रही थी। बिल एनसीपी (SP) नेता एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर के नाम पर था। पार्टी दो दिनों के लिए आयोजित की गई थी, लेकिन 26 जुलाई को इसका भंडाफोड़ हो गया। प्रांजल ने कमरों के लिए 2,800 रुपए और 10,357 रुपए का भुगतान किया था। कथित तौर पर इस पार्टी का आयोजन खडसे के दामाद और रोहिणी खडसे के पति प्रांजल खेवलकर ने किया था। प्रांजल खेवलकर, एनसीपी (एसपी) की नेता रोहिणी खडसे के पति हैं। खडसे और खेवलकर परिवार जलगांव के मुक्ताई नगर में रहता है।

मैं किसी को नहीं छोड़ूंगा – खडसे

एकनाथ खडसे ने इस मामले में कहा कि वह पहले फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार करेंगे। उसके बाद ही वह कुछ टिप्पणी देंगे। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि अगर मेरा दामाद दोषी पाया गया, तो मैं उसे नहीं बचाऊंगा। लेकिन अगर उसे झूठे मामले में फंसाया गया, तो मैं किसी को नहीं छोड़ूंगा। मुझे उम्मीद है कि पुणे पुलिस इस मामले की पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जांच करेगी।

(News Source-आईएएनएस)

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी