प्रकाश आंबेडकर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

'दूसरी अयोध्या बनेगी औरंगजेब की कब्र', प्रकाश आंबेडकर ने बीजेपी पर लगाया संगीन आरोप, महाराष्ट्र में सियासी महाभूचाल

नागपुर में हुई हिंसा के बाद राज्य में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में वंचित बहुजन आघाडी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने औरंगजेब विवाद को लेकर बीजेपी पर बड़ा बयान दिया है।

आकाश मसने

मुंबई: फिल्म छावा और महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी द्वारा किए गए औरंगजेब के महिमामंडन के बाद औरंगजेब की कब्र विवाद का विषय बन गई है। औरंगजेब की कब्र को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में जबरदस्त तनाव देखने को मिल रहा है। हिंदुत्ववादी संगठनों के साथ-साथ कई राजनीतिक नेता भी कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं। इस वजह से नागपुर में हुई हिंसा के बाद राज्य में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में वंचित बहुजन आघाडी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने औरंगजेब विवाद को लेकर बीजेपी पर बड़ा बयान दिया है।

प्रकाश आंबेडकर ने सोशल मीडिया पर कहा है कि 'औरंगजेब की कब्र' को बीजेपी 2029 में होने वाले आगामी चुनावों के लिए मुद्दा बना रही है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए लिखे गए अपने ट्वीट में आंबेडकर ने कहा है कि औरंगजेब की कब्र अगली अयोध्या होगी।

सांप्रदायिक नफरत की आग पर सियासी रोटी सेंकती है भाजपा: प्रकाश आंबेडकर

उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस सांप्रदायिक नफरत और हिंसा की आग पे अपनी सियासी रोटी सेंकती हैं। सांप्रदायिक नफरत और हिंसा के बिना, भाजपा-आरएसएस का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।

प्रकाश आंबेडकर ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

प्रकाश आंबेडकर ने सोशल मीडिया मंच से एक्स पर लिखा कि "राज्य के बाहर के लोग औरंगजेब के कब्र को राष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब अयोध्या से कोई राजनीतिक लाभ नहीं है, लेकिन औरंगजेब की कब्र से राजनीतिक लाभ है, इसलिए यह दूसरी अयोध्या होने की संभावना है। लोकसभा चुनाव होने तक महाराष्ट्र को सुलगाए रखने के लिए काम चल रहा है।"

उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र में वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने और राजनीतिक लाभ लेने के लिए सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ा जा रहा है और सांप्रदायिक तनाव भड़काया जा रहा है। महाराष्ट्र की सामाजिक-आर्थिक और नीतिगत समस्याओं को हल करने के लिए क्या किया जा रहा है?

प्रकाश आबंडेकर ने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए लिखा कि राज्य पर 9 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। किसान आत्महत्या, महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगारी, जल संकट, कृषि उत्पादों के लिए गारंटीकृत मूल्य और कई अन्य संकट राज्य को त्रस्त कर रहे हैं।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव